विदेश की खबरें | यूक्रेन पर आईसीसी की जांच के लिए धन और विशेषज्ञ दोनों मुहैया कराएगा ब्रिटेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) की मौजूदा जांच का समर्थन करने के लिए उपप्रधानमंत्री डॉमनिक राब बृहस्पतिवार को द हेग में दुनियाभर के देशों के मंत्रियों से मिल रहे हैं।

इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) की मौजूदा जांच का समर्थन करने के लिए उपप्रधानमंत्री डॉमनिक राब बृहस्पतिवार को द हेग में दुनियाभर के देशों के मंत्रियों से मिल रहे हैं।

गौरतलब है कि इस बैठक से महज एक दिन पहले अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन नीत सरकार ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में युद्ध अपराध किए हैं और अमेरिका अन्य देशों के साथ मिलकर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा चलाएगा।

गौरतलब है कि अमेरिका आईसीसी का सदस्य नहीं है, लेकिन वह रूस-यूक्रेन युद्ध की निगरानी के लिए वहां उपलब्ध अपने संसाधनों की मदद से यूक्रेन में रूसी सैनिकों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में मदद करके इस मुकदमे में मददगार हो सकता है।

अमेरिका संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार काउंसिल द्वारा गठित जांच आयोग की भी मदद कर सकता है।

यूक्रेन पर रूसी हमले का एक महीना पूरा होने पर बाइडन और नाटो देशों के अन्य नेता आज ब्रसेल्स में जमा हुए हैं, वहीं द हेग में भी एक बैठक हो रही है।

ब्रिटेन आईसीसी का सदस्य है और राब का कहना है कि ब्रिटेन आईसीसी को 10 लाख पाउंड (13 लाख अमेरिकी डॉलर) का अतिरिक्त अनुदान देगा और युद्ध अपराधों का पता लगाने के लिए आईसीसी को प्रशिक्षित तथा विशेषज्ञ सैनिक उपलब्ध कराएगा।

जांच में मदद के लिए मेट्रोपॉलिटन पुलिस के ‘काउंट टेररिज्म कमांड’ की युद्ध अपराध टीम को भी भेजा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baba Saheb Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर जयंती को विचारों के उत्सव के रूप में मनाएं, सीएम फडणवीस की अपील