विदेश की खबरें | विज्ञान या कला के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए ब्रिटेन सर्वश्रेष्ठ कर्म भूमि: सुनक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले भारतीय मूल के लोगों को पुरस्कृत करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, अपनी भारतीय विरासत और कड़ी मेहनत करने वाले ब्रितानी भारतीय परिवार में पले-बढ़े होने पर विस्तार से बात की।

लंदन, दो जुलाई ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले भारतीय मूल के लोगों को पुरस्कृत करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, अपनी भारतीय विरासत और कड़ी मेहनत करने वाले ब्रितानी भारतीय परिवार में पले-बढ़े होने पर विस्तार से बात की।

उन्होंने ब्रिटेन को अपनी “कर्म भूमि” करार दिया और कहा कि यहां “उनके जैसा व्यक्ति भी वित्त मंत्री” बन सकता है।

सुनक (42) का जन्म ब्रिटेन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में कार्यरत डॉक्टर यशवीर और फार्मासिस्ट उषा के यहां हुआ था। सुनक ने साझा इतिहास से परे जाकर भारत-ब्रिटेन संबंधों को ऐसे समान साझेदार बनाने की वकालत की, जहां दोनों देशों के प्रतिभावान लोग अध्ययन और कामकाज के लिए एक दूसरे देश की यात्राएं कर सकते हैं।

लंदन के पास फेयरमोंट विंडसर पार्क में ब्रिटेन-भारत पुरस्कार समारोह में उन्होंने कहा, “प्रवासी भारतीय का पुत्र और पोता होने के नाते मैं कह सकता हूं कि ब्रिटेन का समाज खुले मन से और गर्मजोशी से उन लोगों का स्वागत करता है जो समाज में योगदान दे सकते हैं और हमारे समुदाय का हिस्सा बन सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “इसलिए अगर आप अपना व्यापार बढ़ाना चाहते हैं, विज्ञान या कला के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं तो ब्रिटेन आपके लिए सर्वश्रेष्ठ कर्म भूमि सिद्ध हो सकती है, लेकिन ब्रिटेन में अवसर पर किसी का एकाधिकार नहीं है।”

उन्होंने कहा, “यह एक समानता की साझेदारी है इसलिए हमें ब्रिटिश छात्रों की भारत में पढ़ाई के लिए राह आसान करनी होगी। मैं चाहता हूं कि हमारे देशों के लोगों के बीच आवागमन और ज्यादा हो।”

सुनक ने बताया कि उनके नाना-नानी पूर्वी अफ्रीका से उस समय ब्रिटेन आए थे, जब उनकी मां केवल 15 साल की थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड