विदेश की खबरें | ब्रिटेन ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए मॉडर्ना के टीके को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के औषधि नियामक प्राधिकार ने अमेरिकी बायोटेक कंपनी मॉडर्ना द्वारा निर्मित कोविड-19 टीके के इस्तेमाल की शुक्रवार को मंजूरी दे दी जो ब्रिटेन में मंजूरी पाने वाला तीसरा कोरोना वायरस टीका होगा।

लंदन, आठ जनवरी ब्रिटेन के औषधि नियामक प्राधिकार ने अमेरिकी बायोटेक कंपनी मॉडर्ना द्वारा निर्मित कोविड-19 टीके के इस्तेमाल की शुक्रवार को मंजूरी दे दी जो ब्रिटेन में मंजूरी पाने वाला तीसरा कोरोना वायरस टीका होगा।

अमेरिका में पहले ही मॉडर्ना के टीकों के इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है।

अब इसे ब्रिटेन में फाइजर-बायोएनटेक और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीकों के साथ टीकाकरण में शामिल किया जा सकता है। इन दो टीकों को पिछले साल मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) द्वारा टीकाकरण अभियान में शामिल किया गया।

हालांकि नये टीके की आपूर्ति मार्च तक होने की उम्मीद नहीं है क्योंकि ब्रिटेन ने 70 लाख खुराकों का ऑर्डर दिया है, लेकिन इनका उत्पादन पहले अमेरिका में हो रहा है और यूरोप में इसके उत्पादन में कुछ समय लग सकता है।

मॉडर्ना के टीके के 30 हजार से अधिक लोगों पर हुए परीक्षण में कोविड से करीब 95 प्रतिशत सुरक्षा वाले परिणाम दर्शाये।

फाइजर और बायोएनटेक के टीके की तरह काम करने वाले मॉडर्ना के टीके को शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस कम तापमान पर रखना होता है।

ब्रिटेन में इस्तेमाल के लिए अब तक स्वीकृत तीनों टीकों की दो खुराक लगानी होंगी।

ब्रिटेन में अब तक करीब 15 लाख लोग कोविड-19 टीके की कम से कम एक खुराक लगवा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड