देश की खबरें | ब्रिटेन और अमेरिका को भी सरकार चलाने के लिए भारतीय मूल के लोगों की जरूरत : मुख्यमंत्री यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन में सरकार चलाने के लिए भारतीय मूल के लोगों की मांग है और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की बढ़ती वैश्विक ताकत का प्रमाण है।

नरसिंहपुर, तीन अगस्त मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन में सरकार चलाने के लिए भारतीय मूल के लोगों की मांग है और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की बढ़ती वैश्विक ताकत का प्रमाण है।

यादव ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अफगानिस्तान, इजराइल, रूस और यूक्रेन युद्ध के उदाहरण दिए और लोगों पर उनके प्रभाव का हवाला दिया।

यादव ने दावा किया कि विपक्षी पार्टी (कांग्रेस) यह दावा करके झूठ फैलाने की कोशिश कर रही है कि मध्यप्रदेश में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं राज्य सरकार द्वारा बंद कर दी जाएंगी।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “पिछले आठ महीनों में हमारी बहनों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक डाले गए हैं। सभी योजनाएं जारी रहेंगी। योजनाएं बंद नहीं होंगी लेकिन उनकी पार्टी (कांग्रेस) एक दिन बंद हो जाएगी।”

उन्होंने कहा कि दुनिया भारत की ओर उम्मीदों से देख रही है और यहां तक ​​कि अमेरिका में भी अगर कोई राष्ट्रपति बनना चाहता है तो उसे भारतवंशी होना चाहिए।

उन्होंने कहा, “ब्रिटेन, जो टूटने की कगार पर है, एक भारतीय प्रधानमंत्री चाहता है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हमारी सनातन संस्कृति की विश्व स्तर पर सराहना की जा रही है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ