खेल की खबरें | ब्रिस्बेन के मेयर ने 2032 ओलंपिक आयोजन समिति से इस्तीफा दिया

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 2021 में ब्रिस्बेन को 2032 के खेलों की मेजबानी सौंपी थी लेकिन श्राइनर के इस्तीफे से आयोजकों में आपसी मतभेद का पता चलता है।

ब्रिस्बेन ने ओलंपिक के आयोजन के लिए लीडर्स फोरम का गठन किया था जिसमें सरकार के तीनों स्तर और अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

लेकिन श्राइनर ने कहा कि इस समूह का उपयोग केवल हितधारकों को खुश करने के लिए किया जा रहा है जबकि सभी अहम फैसले राज्य सरकार कर रही है।

श्राइनर ने रविवार को कहा,‘‘ असलियत यह है कि हम हमेशा टीम के खिलाड़ी बनना चाहते हैं लेकिन राज्य सरकार राजनीति करना चाहती है। हमें महंगे स्टेडियमों की जरूरत नहीं है, हमें बेहतर परिवहन सुविधा की जरूरत है।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)