खेल की खबरें | डब्ल्यूबीबीएल में हरमनप्रीत, दीप्ति का शानदार प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और आलराउंडर दीप्ति शर्मा रविवार को यहां महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में अपनी अपनी टीमों की जीत में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर आफ द मैच बनीं।

पर्थ, 31 अक्टूबर भारत की टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और आलराउंडर दीप्ति शर्मा रविवार को यहां महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में अपनी अपनी टीमों की जीत में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर आफ द मैच बनीं।

हरमनप्रीत ने अपनी आफ स्पिन से दो विकेट चटकाने के बाद 46 गेंद में नाबाद 73 रन की पारी खेली जिससे मेलबर्न रेनेगेड्स ने यहां एडीलेड स्ट्राइकर्स को छह विकेट से हराया।

पिछले 12 महीने में फिटनेस और फॉर्म को लेकर जूझने वाली हरमनप्रीत ने डब्ल्यूबीबीएल में प्रभावी प्रदर्शन किया है।

भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज ने भी रेनेगेड्स की ओर से 16 गेंद में 27 रन बनाए।

लॉनसेस्टन में होबार्ट हरिकेन्स पर सिडनी थंडर की 37 रन की जीत में दीप्ति ने चमक बिखेरी।

दीप्ति ने 15 गेंद में 20 रन बनाने के बाद चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए। सिडनी थंडर के लिए भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भी 50 गेंद में 50 रन बनाए। हरिकेन्स की ओर से रिचा घोष सिर्फ तीन रन बना सकी।

पर्थ स्कोरचर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच मैच में शेफाली वर्मा आठ रन बनाकर रन आउट हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Live Score Update: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी