जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स फिर 60,000 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजे अच्छे रहने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से निवेशकों की धारणा सुधरने का असर सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार में तेजी के रूप में दिखा और सेंसेक्स 401 अंक उछलकर फिर 60,000 अंक के स्तर को पार कर गया।

मुंबई, 24 अप्रैल प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजे अच्छे रहने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से निवेशकों की धारणा सुधरने का असर सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार में तेजी के रूप में दिखा और सेंसेक्स 401 अंक उछलकर फिर 60,000 अंक के स्तर को पार कर गया।

उतार-चढ़ाव से भरे कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 401.04 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,056.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 60,101.64 के ऊंचे स्तर और 59,620.11 अंक के निचले स्तर तक भी गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 119.35 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,743.40 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से विप्रो, एक्सिस बैंक, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, एचसीएल टेक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। मार्च तिमाही में 19,299 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज करने वाली रिलायंस के शेयर 0.35 प्रतिशत चढ़े।

दूसरी तरफ, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

जानकारों के मुताबिक, कमजोर वैश्विक संकेतों से कारोबारी सतर्कता बरत रहे थे लेकिन घरेलू बाजार की कुछ दिग्गज कंपनियों के बढ़िया नतीजों से उनकी कारोबारी धारणा में सुधार देखा गया।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कारोबार के दौरान कमजोर वैश्विक संकेतों ने कुछ चिंताएं बढ़ाईं लेकिन बैंकिंग क्षेत्र ने इस तेजी को हवा देने का काम किया।’’

एशिया के अन्य बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही।

यूरोपीय बाजार भी दोपहर के सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख देखा गया था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों का बिकवाली का रुख जारी रहा। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को 2,116.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू