Rajasthan: राजस्थान में ससुरालवालों को नशीली पदार्थ खिलाकर दुल्हन फरार

राजस्थान के बूंदी जिले में एक नवविवाहित दुल्हन ने ससुरालवालों को कथित तौर पर खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और घर से फरार हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Credit-Pixabay/Rep

कोटा, 13 सितंबर : राजस्थान के बूंदी जिले में एक नवविवाहित दुल्हन ने ससुरालवालों को कथित तौर पर खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और घर से फरार हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात धरघाडी गांव में मंजूबाई (24) ने ससुरालवालों के लिए खाना पकाया और उसमें कुछ मिला दिया जिसे खाने के बाद जब परिवार के सभी लोग बेहोश हो गये तभी वह भाग गयी.

पुलिस के अनुसार इन लोगों के रिश्तेदारों ने उन्हें घर के अंदर बेहोश पाया जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले गये जहां उनका इलाज जारी है. वे खतरे के बाहर बताये जा रहे हैं. इनमें छह साल का एक बच्चा भी शामिल है. दबलाना पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र यादव ने बताया कि दुर्गाशंकर गुर्जर (24) की शादी 23 अगस्त को ‘नाता प्रथा’ के तहत मंजूबाई से हुई थी. यह भी पढ़ें : Gujarat: गुजरात में गणेश विसर्जन के दौरान 10 लोग डूबे, पांच का शव बरामद, बचाव कार्य जारी

‘नाता प्रथा’ के तहत राजस्थान के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात के आसपास के क्षेत्रों में कुछ समुदायों में लड़कियों को कथित तौर पर स्टाम्प पेपर पर या अन्य तरीके से विवाह के नाम पर ‘बेचा’ जाता है. हालांकि इसकी कोई कानूनी मान्यता नहीं होती. यादव ने बताया कि ससुराल वालों के बेहोश हो जाने के बाद मंजूबाई वहां खड़ी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से भाग गई.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: शुभमन गिल की कप्तानी पारी ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाया, क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: मुल्लांपुर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 215 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Live Score Update: मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड