विदेश की खबरें | कोवैक्सीन टीके खरीदने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के सौदे की जांच कर रहा है ब्राजील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रियो डी जिनेरियो, 23 जून (एपी) ब्राजील का संघीय अभियोजक कार्यालय भारतीय कंपनी ‘भारत बायोटेक’ द्वारा निर्मित कोवैक्सीन टीके की दो करोड़ खुराक खरीदने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से किए गए अनुबंध में संभावित अनियमितताओं की जांच कर रहा है।

रियो डी जिनेरियो, 23 जून (एपी) ब्राजील का संघीय अभियोजक कार्यालय भारतीय कंपनी ‘भारत बायोटेक’ द्वारा निर्मित कोवैक्सीन टीके की दो करोड़ खुराक खरीदने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से किए गए अनुबंध में संभावित अनियमितताओं की जांच कर रहा है।

अटॉर्नी जनरल के प्रेस कार्यालय द्वारा ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को भेजे गए एक दस्तावेज के अनुसार, समझौते के तहत मंत्रालय को ब्राजील में भारत बायोटेक के प्रतिनिधि प्रेसिसा मेडिकैमेंटोस को टीके की हर खुराक के लिए 15 डॉलर की कीमत चुकाने के अनुसार 32 करोड़ डॉलर का भुगतान करना होगा। इस समझौते पर फरवरी में हस्ताक्षर किए गए थे।

दस्तावेज के मुताबिक, यह प्रति खुराक कीमत अन्य कोविड-19 टीकों की तुलना में अधिक है। इसके अलावा मंत्रालय के अधिकारियों ने संघीय सरकार के साथ पिछले अनुबंधों में प्रेसिसा सहयोगियों द्वारा की गई कथित अनियमितताओं की अनदेखी की। इन बातों ने अभियोजकों का ध्यान खींचा।

प्रेसिसा ने एक बयान में कहा कि ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ टीके की जिस कीमत पर सहमति बनी है, वह 13 अन्य देशों के साथ बातचीत से तय हुई कीमत के समान है और यह सौदा पूरी पारदर्शिता तथा सभी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए किया गया।

संघीय अभियोजक लुसियाना लौरेइरो ओलिवीरा ने 16 जून को हस्ताक्षरित एक दस्तावेज में कहा कि तीन साल पहले प्रेसिसा के सहयोगियों ने एक अन्य कंपनी के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ उन दवाओं की बिक्री के लिए अनुबंध किया था जो कभी वितरित ही नहीं की गईं।

ओलिवेरा ने लिखा कि मंत्रालय ने भारत बायोटेक के टीके के लिए एक खरीद अनुबंध पर हस्ताक्षर किए, जबकि इसे ब्राजील की स्वास्थ्य एजेंसी अंविसा द्वारा अनुमोदित नहीं किया गया है और पहले से स्वीकृत अन्य टीके कम कीमतों पर बाजार में थे।

एपी सिम्मी नेहा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट