देश की खबरें | मथुरा में ब्रजरज उत्सव : “हमारे राम” के मंचन से शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ब्रजरज उत्सव की शुरुआत मंगलवार को लोकप्रिय नाट्य प्रस्तुति 'हमारे राम' से की गई। अभिनेता आशुतोष राणा की टीम ने अपनी दमदार प्रस्तुति से ब्रजवासियों को भावविभोर कर दिया।

मथुरा, पांच नवंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ब्रजरज उत्सव की शुरुआत मंगलवार को लोकप्रिय नाट्य प्रस्तुति 'हमारे राम' से की गई। अभिनेता आशुतोष राणा की टीम ने अपनी दमदार प्रस्तुति से ब्रजवासियों को भावविभोर कर दिया।

मथुरा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी और राज्‍य सरकार में मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने फीता काटकर उत्सव का आगाज किया। इस मौके पर उन्होंने शांति का प्रतीक कहलाने वाले कबूतर उड़ाए और ढोल-नगाड़े भी बजाए।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 11 दिवसीय ब्रजरज उत्सव-2024 के उद्घाटन दिवस पर पहली प्रस्तुति महाकाव्य रामायण पर आधारित 'हमारे राम' की हुई।

नाटक की शुरुआत लव-कुश की मौजूदगी में उनकी मां सीता के धरती की बाहों में अंतिम शरण लेने से होती है। नाराज बेटे अपनी मां को लेकर भगवान राम से कई गंभीर सवाल करते हैं। ये सवाल उपस्थित जनसमूह को झकझोर देते हैं।

'हमारे राम' दर्शकों को राम-सीता के शाश्वत प्रेम और उनके जीवन में आई कठिनाइयों से रूबरू कराता है। वहीं, रावण का किरदार निभा रहे आशुतोष राणा की शिव पूजन संबंधी प्रस्तुति लोगों में भक्ति भाव जगाती है। इस नाटक में रामायण के अनेक प्रसंग नारी सम्मान को भी प्रदर्शित करते हैं।

नाटक में राम का किरदार राहुल आर भूचर, शिव का किरदार तरुण खन्ना, सीता का किरदार हरलीन कौर और हनुमान का किरदार दानिश अख्तर निभा रहे हैं।

हेमा मालिनी ने ब्रजरज उत्सव को भगवान कृष्ण की पावन भूमि पर कला और संस्कृति का अद्भुत संगम बताया। उन्होंने कहा, “यहां ढोल-नगाड़ों की आवाज गूंज रही है, तो बीन की आवाज भी सुनाई दे रही है। लोक संस्कृति की जो विधाएं खत्म हो रही हैं, उन्हें इस उत्सव के माध्यम से आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान