खेल की खबरें | लाबुशेन की उपलब्धि के बाद ब्रेथवेट ने लगाया शतक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज ने शनिवार को यहां स्टंप तक अपनी दूसरी पारी में 62 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बना लिये और उसे सनसनीखेज जीत दर्ज करने के लिये 306 रन की जरूरत है।

वेस्टइंडीज ने शनिवार को यहां स्टंप तक अपनी दूसरी पारी में 62 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बना लिये और उसे सनसनीखेज जीत दर्ज करने के लिये 306 रन की जरूरत है।

आस्ट्रेलिया ने इससे पहले लंच तक अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 182 रन पर घोषित की। तब लाबुशेन 104 और स्टीव स्मिथ 20 रन बनाकर नाबाद थे। टीम ने चौथे दिन एक विकेट पर 29 रन से खेलना शुरू किया और 26 ओवर के सत्र में 153 रन जोड़े।

लाबुशेन (110 गेंद, 13 चौके, दो छक्के) और स्मिथ ने पहली पारी में तीसरे विकेट के लिये 251 रन की साझेदारी निभायी थी। इन दोनों ने उसी लय में बल्लेबाजी करते हुए 81 रन की साझेदारी की।

लाबुशेन से पहले एक ही टेस्ट में शतक और दोहरा शतक जड़ने वाले अन्य आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्रेग चैपल और डग वाल्टर्स हैं।

आस्ट्रेलिया ने पहली पारी चार विकेट पर 598 रन के स्कोर पर घोषित की थी और वेस्टइंडीज को 283 रन पर समेट दिया था।

वेस्टइंडीज के लिये दूसरी पारी में कप्तान क्रेग ब्रेथवेट नाबाद 101 रन बना चुके हैं जो 80 टेस्ट में उनका 11वां शतक है। उन्होंने और पदार्पण कर रहे सलामी बल्लेबाज तेजनारायण चंद्रपाल (45) ने पहले विकेट के लिये 116 रन की भागीदारी निभायी।

ब्रेथवेट इस तरह 5,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले वेस्टइंडीज के 13वें बल्लेबाज बन गये। उनके साथ दूसरे छोर पर काइल मेयर्स थे जिन्होंने खाता नहीं खोला है।

एनक्रुमाह बोनर के ‘कनकशन’ स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरे शामराह ब्रुक्स ने 20 रन बनाये। जर्मेन ब्लैकवुड पहली तीन गेंद में दो अपील में बचे और 24 रन बनाकर आउट हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़? बहन प्रियंका ने पूर्व स्टाफ से मनी ट्रांसफर को लेकर किए तीखे सवाल, वीडियो वायरल

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

INDIA Bloc Meet: दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में दिखी सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की गर्मजोशी; विपक्षी मोर्चे ने चुनाव आयोग के खिलाफ छेड़ा मोर्चा

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड