देश की खबरें | ब्रह्मपुत्र और सहायक नदियां अधिकतर स्थानों पर खतरे के निशान से नीचे : हिमंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है, हालांकि अब भी 27 जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या करीब 18.80 लाख है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, नौ जुलाई असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है, हालांकि अब भी 27 जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या करीब 18.80 लाख है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

असम राज्य आपदा प्रबंधन (एएसडीएमए) द्वारा मंगलवार को जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्य के 27 जिलों के 91 राजस्व क्षेत्रों और 3,154 गांवों के 18,80,783 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "अच्छी खबर - ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर अधिकतर स्थानों पर खतरे के स्तर से नीचे है।"

उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर यह नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, लेकिन इनके जल स्तर में गिरावट आई है।

भाारत मौसम विज्ञान विभाग की सूचना के अनुसार, सोमवार को राज्य में औसतन 6.3 मिमी बारिश हुई।

सोमवार को राज्य में छह और लोगों की मौत हो जाने से इस वर्ष बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है।

राज्य में कुल मिलाकर 48,124 विस्थापित लोगों ने 245 राहत शिविरों में शरण ली है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बचाव और राहत कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम को कछार, बारपेटा, बंगाईगांव, डिब्रूगढ़ और जोरहाट में तैनात किया गया है।

इसमें कहा गया है कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), अग्निशमन और आपातकालीन सेवा कर्मी, पुलिस बल और एएसडीएमए के आपदा मित्र स्वयंसेवक बाढ़ और तूफान प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की मदद कर रहे हैं।

केंद्रीय जल आयोग की वेबसाइट पर सुबह नौ बजे दर्ज किए गए जलस्तर के अनुसार,

ब्रह्मपुत्र नदी निमती घाट (जोरहाट), तेजपुर (सोनितपुर), गुवाहाटी (कामरूप) और धुबरी (धुबरी) में खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी।

एएसडीएमए की विज्ञप्ति में कहा गया है कि अन्य प्रमुख नदियां सुबनसिरी (बदाती घाट), चेनिमारी (डिब्रूगढ़), दिखौ (शिवसागर), दिसांग (नांगलमुराघाट), कोपिली (धरमतुल), बराक (बी पी घाट), संकोश (गोलोकगंज) और कुशियारा (करीमगंज) भी खतरे के निशान को पार कर गई हैं ।

बोरझार स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कोकराझार, चिरांग, बक्सा, उदलगुरी, नागांव, कार्बी आंगलोंग, सोनितपुर, लखीमपुर, धेमाजी, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और भारी बारिश के साथ संभावित तूफान के लिए 'निगरानी' अधिसूचना जारी की है।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में तटबंधों, सड़कों और पुलों सहित बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने की खबर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल