देश की खबरें | पीलीभीत में प्रेमी ने प्रेमिका के भाई की हत्या के बाद खुद को गोली मारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर एक युवक ने शनिवार को प्रेमिका व उसकी मां को कथित तौर पर लहूलुहान करने के बाद उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में कथित प्रेमी ने कुछ दूर जाकर खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गयी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पीलीभीत (उप्र), 30 अप्रैल उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर एक युवक ने शनिवार को प्रेमिका व उसकी मां को कथित तौर पर लहूलुहान करने के बाद उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में कथित प्रेमी ने कुछ दूर जाकर खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गयी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश प्रभु ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है व मामले की गहनता से मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार बरेली जिले की बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर निवासी 19 वर्षीय रिंकू गंगवार शनिवार सुबह पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम सिरसा में पहुंचा, वह गांव के ही निर्मल गंगवार के घर पर आया। उसके बैग में बांका (धारदार हथियार) व तमंचा था।

उन्होंने बताया कि रिंकू ने निर्मल गंगवार की 22 वर्षीय बेटी रचना गंगवार और पत्नी 50 वर्षीय माया देवी के हाथ पर बांका से वार कर दोनों को लहुलुहान कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान निर्मल का 28 वर्षीय बेटा रविंद्र पाल गंगवार जब आया तो रिंकू ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार इसके बाद आरोपी रिंकू घर से भागा और 20 मीटर दूर जाकर खुद को भी तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे,और उन्होंने लोगों से पूछताछ की।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का पाया गया है। आसपास के लोगों ने अधिकारियों को बताया कि रचना की शादी कहीं और तय हो जाने से आरोपी रिंकू आहत था और उसने रिश्ता भी तुड़वा दिया था।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू