खेल की खबरें | मुक्केबाजी विश्व चैम्पियनशिप : सुमित प्री क्वार्टर में, सचिन हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय मुक्केबाज सुमित (75 किग्रा) ने शनिवार को यहां ताजिकिस्तान के अब्दुमलिक बोलताएव पर शानदार जीत से एआईबीए पुरूष विश्व चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

बेलग्रेड, 30 अक्टूबर भारतीय मुक्केबाज सुमित (75 किग्रा) ने शनिवार को यहां ताजिकिस्तान के अब्दुमलिक बोलताएव पर शानदार जीत से एआईबीए पुरूष विश्व चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

सुमित ने बोलताएव को 5-0 से परास्त किया। बोलताएव सटीक मुक्के जड़ने की काबिलियत में भारतीय मुक्केबाज के करीब भी नहीं दिख रहे थे।

सुमित को दूसरे दौर में बोलताएव के सिर के पीछे हिट करने के लिये चेतावनी भी दी गयी लेकिन इसके बावजूद मैच में उनकी पकड़ ढीली नहीं हुई और वे सर्वसम्मत विजेता बने।

सुमित का सामना अब सोमवार को प्री क्वार्टर फाइनल में क्यूबा के योनलिस हर्नांडिज से होगा।

सचिन (80 किग्रा) को हालांकि अंतिम 32 के मुकाबले में अमेरिका के रॉबी गोंजालवेस के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें पहले दौर में बाई मिली थी। गोंजालवेस ने लंबी रेज के मुक्कों से भारतीय मुक्केबाज के डिफेंस को तोड़कर आराम से अंक जुटाये।

शुक्रवार को देर रात मुकाबले में निशांत देव (71 किग्रा) ने मॉरीशस के मर्वेन क्लेयर को 4-1 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। वह रविवार को अंतिम 16 में मेक्सिको के अल्वारेज वर्डे के सामने होंगे।

शनिवार को पांच बार के एशियाई पदक विजेता शिव थापा (63.5 किग्रा) का सामना राउंड 32 में सिएरा लियोन के जॉन ब्राउन से होगा।

गोविंद साहनी (48 किग्रा) प्री क्वार्टरफाइनल में जार्जिया के साखिल अलखवेरदोवी के सामने होंगे।

निशांत के अलावा तीन और भारतीय मुक्केबाज रविवार को प्री क्वार्टर फाइनल में हिस्सा लेंगे।

एशियाई चैम्पियन संजीतव (92 किग्रा) का सामना जार्जिया के जियोर्जी टचिग्लेड्जे से हाोगा जबकि आकाश कुमार (54 किग्रा) पुअर्तो रिको के कालेब टिराडो और नरेंदर (92 किग्रा से अधिक) ताजिकिस्तान के जाखोन कूरबोनोव के सामने होंगे।

विश्व चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता को 100,000 डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी जबकि रजत और कांस्य पदक जीतने वालों को क्रमश: 50,000 डॉलर और 25,000 डॉलर दिये जायेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट