देश की खबरें | मुक्केबाजी : सिमरनजीत, अनंता क्वार्टर फाइनल में भ्

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय मुक्केबाज सिमरनजीत कौर (60 किलो) और अनंता चोपाडे (54 किलो) ने एलोरडा कप के पहले दिन जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

नूर सुल्तान, 29 जून भारतीय मुक्केबाज सिमरनजीत कौर (60 किलो) और अनंता चोपाडे (54 किलो) ने एलोरडा कप के पहले दिन जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

विश्व चैम्पियनशिप 2018 की कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत ने कजाखस्तान की इशानोवा नाजिम को महिलाओं के 60 किलोवर्ग में एकतरफा मुकाबले में हराया ।

दूसरी ओर अनंता को पुरूषों के 54 किलोवर्ग में मंगोलिया के डी गनबोल्ड से कड़ी चुनौती मिली लेकिन उन्होंने 3 . 2 से जीत दर्ज की ।

सिमरनजीत का सामना अब चीन की शू जिशुन से होगा जबकि अनंता कजाखस्तान के अल्तिनबेक नूरसुल्तान से खेलेंगे ।

भारत के मोहम्मद अताश खान (60 किलो), के जॉनसन सिंह (63.5 किलो) और मनजीत सिंह (प्लस 92 किलो) कजाखस्तान के मुक्केबाजों से हारकर पहले ही दौर में बाहर हो गए ।

भारत का 33 सदस्यीय दल इस टूर्नामेंट में भाग ले रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\