PBKS Beat KKR IPL 2024: पंजाब के खिलाफ हार के बाद केकेआर के सहायक कोच रेयान टेन डोशचेट ने गेंदबाजों को दी सलाह, बल्लेबाजों से निपटने के लिए नये तरीके करें इजाद

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सहायक कोच रेयान टेन डोशचेट का मानना है कि मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में विस्फोटक बल्लेबाजों को चुनौती देने के लिए गेंदबाजों को नये तरीके इजाद की जरूरत है

जॉनी बेयरस्टो (Photo Credit: IPL/Twitter)

PBKS Beat KKR IPL 2024: कोलकाता, 27 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सहायक कोच रेयान टेन डोशचेट का मानना है कि मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में विस्फोटक बल्लेबाजों को चुनौती देने के लिए गेंदबाजों को नये तरीके इजाद की जरूरत है. पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को ईडन गार्डन्स में टी20 में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया. टीम ने आठ गेंद रहते केकेआर के 262 रन के लक्ष्य का पीछा कर आठ विकेट से जीत दर्ज की. यह भी पढ़ें: कोलकाता में जॉनी बेयरस्टो और शशांक सिंह का विस्फोटक प्रदर्शन, पंजाब किंग्स ने केकेआर को 8 विकेट से चटाई धूल

डोशचेट ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘10 साल पहले की तुलना की जाये तो यह खेल पूरी तरह से बदल गया है. तब आप 160 रन के पार पहुंच जाते थे तो आप महसूस करते थे कि आप मैच जीत लोगे। पर अब बड़ा स्कोर बनाने के लिए आपको 13वें ओवर से पहले 160 रन बनाने की जरूरत होती है.’’

पंजाब किंग्स के ‘इम्पैक्ट’ खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंदों में 54 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच की शुरुआत की जिसके बाद जॉनी बेयरस्टो ने सिर्फ 48 गेंद में नाबाद 108 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया.

प्रभसिमरन के आउट होने के बाद शशांक सिंह ने 28 गेंद में नाबाद 68 रन की पारी खेली.

नीदरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर डोशचेट केकेआर की 2014 विजेता टीम का हिस्सा थे. उन्होंने कहा कि गेंदबाजों को आक्रामक बल्लेबाजी रणनीतियों के सामने सफल होने के लिए अपरंपरागत रणनीति बनानी होंगी.

डोशचेट ने कहा, ‘‘आपको बल्लेबाजों को ‘ऑफ गार्ड’ करने की जरूरत होगी जैसा कि सैम करन ने फिल साल्ट को आउट करके किया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘गेंदबाजों को नये तरीके इजाद करने होंगे. हर गेंद को बदल बदल कर डालना होगा. आप दो गेंद एक तरह की नहीं फेंक सकते.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट