देश की खबरें | गुरुग्राम में शराब की दुकान पर दो भाइयों को पीटने के आरोप में बाउंसर गिरफ्तार, जमानत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां गोल्फ कोर्स रोड स्थित एक शराब की दुकान पर तैनात दो बाउंसर को कथित तौर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के एक छात्र और उसके भाई की पिटाई करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने पर गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन दोनों को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी और कहा कि दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गुरुग्राम (हरियाणा), 16 दिसंबर यहां गोल्फ कोर्स रोड स्थित एक शराब की दुकान पर तैनात दो बाउंसर को कथित तौर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के एक छात्र और उसके भाई की पिटाई करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने पर गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन दोनों को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी और कहा कि दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार पीड़ितों की पहचान मूल रूप से शिमला निवासी अंशुल चौहान और उनके छोटे भाई अभय के रूप में हुई है। अंशुल दिल्ली में व्यवसाय करते हैं, जबकि अभय दिल्ली विश्वविद्यालय में एमबीए पाठ्यक्रम के छात्र हैं।

उन्होंने कहा कि बुधवार को गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर 43 में रीसेट रेस्तरां के निकट शराब की दुकान पर तैनात दोनों बाउंसर ने उनकी पिटाई की।

पुलिस के अनुसार अंशुल चौहान ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘रेस्तरां में जाने के लिए रेस्तरां की बगल वाली शराब की दुकान से शराब खरीदना जरूरी था। हमने शराब की दुकान से हमारे पास पहले से मौजूद बोतल को अपने पास रखने के लिए कहा और एक नयी बोतल लेकर अंदर चले गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वापस आने के बाद जब हमने अपनी शराब की बोतल मांगी तो बाउंसर ने पहले मुझे गाली दी और फिर अचानक मेरे भाई को थप्पड़ मार दिया। जब उसने विरोध किया तो उस आदमी ने मेरे भाई की पिटाई की और उसे जान से मारने की धमकी दी।’’

अगले दिन चौहान ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों बाउंसर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत सुशांत लोक थाने में प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस ने शराब की दुकान और रेस्तरां में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की तो दोनों बाउंसर - ओमकार और अभिषेक गुप्ता, दोनों भाइयों पर हमला करते देखा।

सुशांत लोक के थाना प्रभारी संदीप कुमार ने कहा, ‘‘प्राथमिकी दर्ज की गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में शामिल होने के बाद दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\