देश की खबरें | भाजपा और सपा दोनों दलों ने ब्राह्मणों को ठगने का कार्य किया : सतीश चंद्र मिश्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां स्‍थानीय रामलीला मैदान में बसपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए सतीश चंद्र मिश्र ने कहा, ''भाजपा श्रीराम के नाम पर ठेकेदारी कर रही है और रामलला के मंदिर निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये बटोरे गए, जिसका मंदिर निर्माण में कम चुनावी खर्च में ज्यादा प्रयोग किया जाएगा।''

यहां स्‍थानीय रामलीला मैदान में बसपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए सतीश चंद्र मिश्र ने कहा, ''भाजपा श्रीराम के नाम पर ठेकेदारी कर रही है और रामलला के मंदिर निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये बटोरे गए, जिसका मंदिर निर्माण में कम चुनावी खर्च में ज्यादा प्रयोग किया जाएगा।''

उन्होंने कहा ,''भाजपा राम मंदिर निर्माण कराना ही नहीं चाहती, अगर इच्छा शक्ति होती तो मंदिर बन गया होता। भाजपा को रामलला के नाम पर चुनावी नैया पार करनी है, इसलिए दान और चंदा एकत्र किया जा रहा है।''

मिश्र ने कहा कि अब जागरूक ब्राह्मण इन रुपयों का हिसाब मांग रहा है तो भाजपा नेताओं को मिर्ची लग रही है और अब तो मंदिर के लिए जमीन की खरीद में रुपयों के बंदरबांट का मामला भी सामने आ रहा है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया कि वह ब्राह्मण समाज के प्रति अपने मन में खटास रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ उनकी सोच में ब्राह्मणों का उत्पीड़न स्पष्ट रूप से नज़र आता है। ब्राह्मणों को पकड़ो , एनकाउंटर करो, जो किसी तरह बच जाएं उन्हें जेलों में ऐसी धाराओं में बंद कर दो कि जमानत के लाले पड़ जायं।’’

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सूबे के सभी मंदिरों में भाजपा के इशारे पर गैर ब्राह्मणों को उन मंदिरों पर अवैध कब्जा करने को भेजा जा रहा है जिससे भविष्य में ब्राह्मणों को बाहर किया जा सके।

गौरतलब है कि अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत बसपा प्रमुख मायावती के निर्देश पर ब्राह्मणों में मजबूत पकड़ बनाने के लिए 23 जुलाई को अयोध्‍या से बसपा ने जिलेवार प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की श्रृंखला शुरू की है जिसमें बसपा के राष्‍ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र शामिल हो रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Winner Prediction: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bandra-Worli Sea Link Accident Video: मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर BMW चला रहे 18 वर्षीय युवक ने कार को मारी टक्कर, किशोर चालक के खिलाफ FIR दर्ज

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Preview: चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का तोहफा, बेंगलुरु-मुंबई के बीच नई सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन चलाने की दी मंजूरी