देश की खबरें | सलमान खान के घर पर गोलीबारी करने के मामले में दोनों हमलावरों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी करने के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों को बुधवार को 27 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मुंबई, आठ मई मुंबई की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी करने के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों को बुधवार को 27 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) मामलों की विशेष अदालत ने एक अन्य आरोपी सोनूकुमार बिश्नोई की न्यायिक हिरासत भी 27 मई तक बढ़ा दी।

सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल को तड़के कथित तौर पर पांच गोलियां चलाने वाले सागर पाल और विक्की गुप्ता को पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया गया था।

मामले की जांच कर रही अपराध शाखा ने आरोपियों की हिरासत की मांग नहीं की लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अदालत से तीनों आरोपियों को नवी मुंबई की तलोजा जेल भेजने का अनुरोध किया।

न्यायाधीश ने सहमति जताते हुए कहा कि 27 मई को आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत में पेश किया जाए।

पाल व गुप्ता को गुजरात से गिरफ्तार किया गया था जबकि बिश्नोई और अनुज थापन को पंजाब से गिरफ्तार किया गया। बिश्नोई और थापन ने हमलावरों को हथियारों की कथित तौर पर आपूर्ति की थी।

थापन ने एक मई को पुलिस हवालात के शौचालय मेंकथित तौर पर आत्महत्या की थी।

मामले में पांचवें आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया और वर्तमान में वह 13 मई तक पुलिस हिरासत में है। पुलिस के मुताबिक, इस घटना के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ था और इसका मकसद मुंबई में 'डर फैलाना' था।

सभी आरोपियों पर मकोका के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\