खेल की खबरें | बोपन्ना . एबडेन की जोड़ी अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के रोहन बोपन्ना और आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने जूलियन कैश और हेनरी पाटेन की जोड़ी को कड़े मुकाबले में तीन सेटों में हराकर अमेरिकी ओपन पुरूष युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

न्यूयॉर्क, चार सितंबर भारत के रोहन बोपन्ना और आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने जूलियन कैश और हेनरी पाटेन की जोड़ी को कड़े मुकाबले में तीन सेटों में हराकर अमेरिकी ओपन पुरूष युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

छठी वरीयता प्राप्त बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी ने ब्रिटिश जोड़ी के खिलाफ 6 . 4, 6 . 7, 7 . 6 से जीत दर्ज की । यह मुकाबला करीब दो घंटे 22 मिनट तक चला ।

इस साल विम्बलडन सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले बोपन्ना और एबडेन ने 13 ऐस लगाये ।

अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त नीदरलैंड के वेसली कूलहोफ और ब्रिटेन के नील स्कूपस्की तथा अमेरिका के नाथनियल लामोंस और जैकसन विथ्रो के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा ।

एकल वर्ग के पहले दौर में युकी भांबरी और साकेत माइनेनी के बाहर होने के बाद 43 वर्ष के बोपन्ना टूर्नामेंट मे अकेले भारतीय बचे हैं ।

वह मिश्रित युगल में इंडोनेशिया की अल्डिला एस के साथ दूसरे दौर में ही अमेरिका के बेन शेल्टन और टेलर टाउनसेंड से 2 . 6 , 5 . 7 से हारकर बाहर हो गए ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\