खेल की खबरें | बोपन्ना डोडिज की जोड़ी अमेरिकी ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके क्रोएशियाई जोड़ीदार इवान डोडिग ने यहां अमेरिकी (यूएस) ओपन में मोनाको के ह्यूगो नेस और फ्रांस के आर्थर रिंडरनेच की जोड़ी को हराकर पुरुष युगल प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

न्यूयॉक, पांच सितंबर अनुभवी भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके क्रोएशियाई जोड़ीदार इवान डोडिग ने यहां अमेरिकी (यूएस) ओपन में मोनाको के ह्यूगो नेस और फ्रांस के आर्थर रिंडरनेच की जोड़ी को हराकर पुरुष युगल प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

भारत-क्रोएशिया के खिलाड़ियों की 14वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने शनिवार रात एक घंटे 56 मिनट तक चले मुकाबले में अपने गैरवरीय प्रतिद्वंद्वियों पर 6-3, 4-6, 6-4 से जीत दर्ज की।

बोपन्ना और डोडिग अपने सभी तीन ब्रेक प्वाइंट को भुनाने मे सफल रहे। उन्होंने इसके साथ ही विरोधी खिलाड़ियों के पांच ब्रेक प्वाइंट में से तीन का बचाव किया।

अंतिम 16 मुकाबले में इस जोड़ी का सामना चौथी वरीयता प्राप्त अमेरिका के राजीव राम और ब्रिटेन की जो सैलिसबरी की जोड़ी से होगा। यह जोड़ी इस साल आस्ट्रेलियाई ओपन में उपविजेता रही थी।

बोपन्ना टूर्नामेंट में बने रहने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं । सानिया मिर्जा और अंकिता रैना अपने-अपने पहले दौर के मैच हारने के बाद महिला युगल से बाहर हो गयी थीं।

सानिया मिश्रित युगल में भी पहले दौर की बाधा को पार करने में विफल रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\