देश की खबरें | सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली-एनसीआर के दो विद्यालयों को दी गई बम की धमकी फर्जी निकली : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के एक प्रमुख कॉलेज और दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के दो विद्यालयों को शुक्रवार को बम की धमकी वाला ईमेल मिला, जिसके बाद पुलिस ने बम निरोधक इकाइयों और श्वान दस्तों की मदद से परिसर की तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली/नोएडा, सात फरवरी दिल्ली के एक प्रमुख कॉलेज और दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के दो विद्यालयों को शुक्रवार को बम की धमकी वाला ईमेल मिला, जिसके बाद पुलिस ने बम निरोधक इकाइयों और श्वान दस्तों की मदद से परिसर की तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

धमकी भरे ईमेल दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज, मयूर विहार फेस-वन के एल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल और नोएडा के शिव नादर स्कूल को भेजे गए।

दिल्ली पुलिस ने बाद में दोनों परिसरों की गहन तलाशी ली और धमकियों को ‘‘फर्जी’’ करार दिया।

पुलिस उपायुक्त (नोएडा) राम बदन सिंह ने भी शिव नादर स्कूल को भेजे गए धमकी भरे ईमेल को फर्जी बताया।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘सेंट स्टीफेंस कॉलेज में श्वान दस्ते और कॉलेज सुरक्षाकर्मियों की मदद से हर खंड के साथ-साथ खुले स्थानों में सुरक्षा जांच पूरी की गई। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। कॉलेज परिसर को अब कॉलेज प्राधिकारियों के हवाले कर दिया गया है।’’

बयान के अनुसार, पुलिस ने एल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल के परिसर की भी तलाशी ली और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

इससे पूर्व पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि सेंट स्टीफेंस कॉलेज को सुबह सात बजकर 42 मिनट पर ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी।

पूर्वी दिल्ली जिले के एक अधिकारी ने बताया कि मयूर विहार फेज-1 में एल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल के अधिकारियों ने सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर पुलिस को सूचित किया कि उन्हें परिसर में बम होने के बारे में एक ईमेल मिला है।

एल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य संजय यादव ने बताया कि उन्हें तड़के करीब पांच बजकर 45 मिनट पर बम की धमकी के बारे में एक ईमेल मिला।

उन्होंने बताया कि ईमेल मिलने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को स्थिति की जानकारी दी और एहतियात के तौर पर स्कूल ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी कक्षाओं को ‘ऑनलाइन मोड’ में करने का फैसला किया। सेंट स्टीफंस कॉलेज से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

पुलिस उपायुक्त (नोएडा) सिंह ने बताया कि पुलिस को शिव नादर स्कूल से बम की धमकी के बारे में सूचना मिली थी। श्वान दस्ता, बम निरोधक इकाइयां, दमकल अधिकारी और पुलिस की टीम परिसर में पहुंचीं और जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक फर्जी ईमेल था, संभवत: किसी छात्र ने भेजा हो।’’

प्रधानाचार्य अंजू सोनी ने छात्रों के माता-पिता और अभिभावकों को भेजे गए संदेश में कहा कि स्कूल शुक्रवार को तलाशी के लिए बंद रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आपके साथ यह जानकारी साझा करना चाहते हैं कि हमें स्कूल परिसर में छात्रों की सुरक्षा को लेकर धमकी मिली है। इसलिए, सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम तलाशी अभियान पूरा करने के उद्देश्य से पूरे दिन के लिए स्कूल बंद कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\