NZ Squad For CWC 2023 Announced: न्यूजीलैंड ने आगामी आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड का ऐलान, ट्रेंट बोल्ट, जिम्मी नीशाम समेत इन दिग्गज को मिली जगह

केंद्रीय अनुबंध से बाहर रहने वाले ट्रेंट बोल्ट और जिम्मी नीशाम को भारत में अगले महीने होने वाले विश्व कप के लिये न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है.

न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम (Photo Credit: Blackcaps)

आकलैंड, 11 सितंबर केंद्रीय अनुबंध से बाहर रहने वाले ट्रेंट बोल्ट और जिम्मी नीशाम को भारत में अगले महीने होने वाले विश्व कप के लिये न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है.

पिछली बार मार्च में न्यूजीलैंड के लिये खेलने वाले केन विलियमसन आईपीएल के दौरान लगी एसीएल चोट से उबरकर टीम में लौटे हैं. अभी यह पता नहीं है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच अक्टूबर को पहला मैच खेल सकेंगे या नहीं. न्यूजीलैंड की टीम 2019 विश्व कप फाइनल में सुपर ओवर के बाद भी टाई रहने पर चौकों छक्कों की गिनती पर इंग्लैंड से हार गई थी. यह भी पढ़ें: आज रिजर्व डे पर भारत-पाकिस्तान मैच भी बारिश के आसार, कोलंबो में दोपहर 3 बजे के बजाय थोड़ी देरी से शुरू होगा लाइव एक्शन

मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा ,‘‘ अपना चौथा विश्व कप खेल रहे केन से लेकर पहली बार खेलने वाले खिलाड़ियों तक सभी काफी रोमांचित हैं. आईसीसी टूर्नामेंट के लिये टीम चुनते समय कुछ कड़े फैसले लेने होते हैं और कुछ खिलाड़ी निराश होते हैं. हमारा लक्ष्य सही संतुलन तलाशने का था और यह सुनिश्चित करना था कि इतने प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में कहीं कोई कमी नहीं रह जाये.’’

विलियमसन और टिम साउदी का यह चौथा विश्व कप है ।वहीं बोल्ट, मैट हेनरी और टॉम लाथम तीसरी बार टूर्नामेंट खेलेंगे.

मार्क चैपमैन, डेवोन कोंवे, डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स पहली बार वनडे विश्व कप खेलेंगे. स्पिन हरफनमौला रचिन रविंद्र और बल्लेबाज विल यंग का सफेद गेंद से यह पहला टूर्नामेंट है.

पंद्रह सदस्यीय टीम में 28 सितंबर तक बदलाव किये जा सकते हैं .

न्यूजीलैंड टीम :

केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कोंवे, लॉकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम, डेरिल मिशेल, जिम्मी नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिशेल सेंटनेर, ईश सोढी, टिम साउदी, विल यंग

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Pitch Report: सुपर 8 के अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या पाकिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\