खेल की खबरें | बोल्ट को आईपीएल के बचे हुए मैचों में खेलने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई इंडियन्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कोरोना वायरस मामलों के कारण निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बचे हुए मैचों में खेलने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि अगर मौका मिला तो इसके लिए वह यूएई जाना चाहेंगे।

माउंट मोनगानुई, एक जून मुंबई इंडियन्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कोरोना वायरस मामलों के कारण निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बचे हुए मैचों में खेलने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि अगर मौका मिला तो इसके लिए वह यूएई जाना चाहेंगे।

न्यूजीलैंड के बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पिछले सत्र में यूएई में शानदार प्रदर्शन किया था जिससे टीम चैम्पियन बनी थी। उन्होने 2020 आईपीएल में 15 मैचों में 25 विकेट लिये थे।

आईपीएल के बायो-बबल में कोविड-19 के कई मामले आने के बाद मई के पहले सप्ताह में इसे निलंबित कर दिया गया था। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने इसके बचे हुए मैचों को सितंबर-अक्टूबर में यूएई में करने की घोषणा की है।

आईपीएल के 55 मैचों में 71 विकेट लेने वाले बोल्ट ने कहा, ‘‘ऐसा लग रहा है कि टूर्नामेंट यूएई में होगा, जहां पिछली बार इसका शानदार आयोजन हुआ था। अगर मौका मिला तो मैं फिर से टीम से जुड़कर अपने अभियान को शानदार तरीके से खत्म करने की कोशिश करूंगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ वहां चीजें (भारत में कोविड-19 मामले) अचानक से बढ़ गयी। मैं आईपीएल में मौका मिलने को लेकर काफी शुक्रगुजार हूं।’’

आईपीएल के दौरान न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेफर्ट भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे।

बोल्ट ने कहा, ‘‘ टिम के साथ जो हुआ वह काफी निराशाजनक था। वह काफी निराश थे। आप अकेले रहने के अहसास की कल्पना कर सकते हैं क्योंकि वास्तव में यह नहीं पता था कि आप घर कैसे और कब पहुंचेंगे। अभी खेल के साथ यह जोखिम है।’’

पिछले सत्र में मुंबई को चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले इस गेंदबाज ने कहा, ‘‘ मुझे भारतीय संस्कृति और प्रशंसकों से प्यार है, लेकिन इस बार यह एक अलग तरह का नजारा था। स्टेडियन जाने के रास्ते में प्रशंसकों की भीड़ की तुलना में सड़कों पर बहुत सन्नाटा था। यह निश्चित रूप से अलग था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी