खेल की खबरें | बोल्ट ने मुंबई इंडियन्स के मध्यक्रम से और अधिक रन बनाने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लचर प्रदर्शन कर रहे मुंबई इंडियन्स के मध्यक्रम को संदेश देते हुए तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने गुरुवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी मैचों में गेंदबाज चाहेंगे कि टीम और अधिक रन बनाए।

चेन्नई, 22 अप्रैल लचर प्रदर्शन कर रहे मुंबई इंडियन्स के मध्यक्रम को संदेश देते हुए तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने गुरुवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी मैचों में गेंदबाज चाहेंगे कि टीम और अधिक रन बनाए।

गत चैंपियनशिप मुंबई इंडियन्स का मध्यक्रम अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया है और बोल्ट कहा कि बल्लेबाज भी इससे खुश नहीं हैं।

बोल्ट ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम के मुकाबले से पूर्व कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि अब तक जिस तरह चीजें हुई हैं उससे संभवत: मध्यक्रम भी काफी खुश नहीं है लेकिन पता है कि खिलाड़ी भूखे हैं और कल प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होंगे क्योंकि यह चेन्नई में हमारा आखिरी मुकाबला होगा।’’

न्यूजीलैंड के इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘हमारी शुरुआत आदर्श नहीं रही, बेशक हम चाहते हैं कि टीम और अधिक रन बनाए। लेकिन इस टीम के मजबूत पक्षों में से एक अंत तक चुनौती देना है और गेंदबाज ऐसा करने में सफल रहे। उम्मीद करते हैं कि हम रन बनाने में सफल रहेंगे।’’

मुंबई इंडियन्स ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं जिसमें से दो में उसे जीत और दो में हार मिली है। टीम के मध्यक्रम को चारों मैचों में जूझना पड़ा और टीम एक बार भी 170-180 के आसपास का स्कोर बनाने में विफल रही।

टीम के मध्यक्रम में इशान किशन, हार्दिक पंड्या और उनके भाई कृणाल पंड्या के अलावा वेस्टइंडीज के आक्रामक आलराउंडर कीरोन पोलार्ड जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं।

बोल्ट ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मेरे लिए बल्लेबाजों के नजरिये से बात करना काफी मुश्किल है। वे (हार्दिक और पोलार्ड) हमारी टीम का अहम हिस्सा हैं, वे अब तक योजना के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वे निश्चित तौर पर कुछ अतिरिक्त गेंद खेलने के बारे में सोच रहे होंगे। हां, उम्मीद करते हैं कि हम पावर प्ले में मिल रही अच्छी शुरुआत का फायदा उठा पाएंगे।’’

किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजों को खतरनाक करार देते हुए बोल्ट ने कहा कि उन्हें गेंदबाजी करना चुनौती होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी