देश की खबरें | बोइंग ने भारतीय सेना के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर का उत्पादन शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा विनिर्माण क्षेत्र की प्रमुख अमेरिकी कंपनी बोइंग ने बुधवार को कहा कि उसने भारतीय सेना को दिये जाने वाले अपाचे हेलीकॉप्टर का उत्पादन शुरू कर दिया है।

नयी दिल्ली, 16 अगस्त रक्षा विनिर्माण क्षेत्र की प्रमुख अमेरिकी कंपनी बोइंग ने बुधवार को कहा कि उसने भारतीय सेना को दिये जाने वाले अपाचे हेलीकॉप्टर का उत्पादन शुरू कर दिया है।

कंपनी कुल छह एएच-64ई अपाचे हेलीकॉप्टर भारतीय सेना को सौंपेगी।

एएच-64 अपाचे दुनिया के सबसे उन्नत बहुउद्देश्यीय लड़ाकू हेलीकाप्टरों में से एक है।

कंपनी ने कहा, ''बोइंग ने भारतीय सेना को सौंपे जाने वाले अपाचे हेलीकॉप्टर का उत्पादन एरीजोना के मेसा में शुरू कर दिया है।''

बोइंग इंडिया के अध्यक्ष सलील गुप्ते ने कहा कि भारत की रक्षा क्षमताओं का समर्थन करते हुए बोइंग एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने पर बहुत खुश हैं।

उन्होंने कहा, ''एएच-64 की उन्नत तकनीक और प्रमाणित प्रदर्शन, भारतीय सेना की परिचालन तैयारियों और उसकी रक्षा क्षमताओं को और मजबूत बनाने में मदद करेगा।''

भारतीय सेना के अपाचे की आपूर्ति 2024 तक निर्धारित है।

बोइंग के मेसा केंद्र की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टीना उपाह ने कहा, ''एएच-64ई दुनिया का प्रमुख लड़ाकू हेलीकॉप्टर बना हुआ है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज