Mohali Building Collapsed: मोहाली में ढही इमारत के मलबे से एक और व्यक्ति का शव बरामद

पंजाब के मोहाली में इमारत ढहने की घटना के बाद मलबे से रविवार को एक और व्यक्ति का शव बरामद हुआ जिसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या दो हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Representational Image | PTI

चंडीगढ़, 22 दिसंबर : पंजाब के मोहाली में इमारत ढहने की घटना के बाद मलबे से रविवार को एक और व्यक्ति का शव बरामद हुआ जिसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या दो हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पंजाब के मोहाली जिले के सोहाना गांव में शनिवार शाम बहुमंजिला इमारत ढह गई, जिसके मलबे में कम से कम पांच लोग फंस गए थे. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मोहाली की उप जिलाधिकारी दमनदीप कौर ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान एक पुरुष का शव बरामद किया गया और शव की पहचान की जा रही है. इससे पहले शनिवार शाम को हुए इस हादसे में हिमाचल प्रदेश की रहने वाली 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई थी. उसे मलबे से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई.

घटनास्थल पर पूरी रात बचाव कार्य जारी रहा और बचाव अभियान के तहत कई उत्खनन मशीन की मदद ली गई. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), सेना, राज्य बचाव दल शनिवार शाम से ही राहत एवं बचाव अभियान में जुटे हैं. घटनास्थल पर एंबुलेंस के साथ चिकित्सा दल भी तैनात किये गये हैं. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इमारत में एक जिम भी था और बगल के भूखंड में हुई खुदाई के कारण ये इमारत ढह गई. भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ ‘इंजीनियर टास्क फोर्स’ घटनास्थल पर काम कर रही है. यह भी पढ़ें : MP Road Accident: मध्यप्रदेश के रायसेन में सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों को की मौत

साथ में मलबा हटाने वाली मशीन और उत्खनन मशीन की मदद ली जा रही है. ऊपरी मलबा हटा दिया गया है और ‘बेसमेंट’ तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं.’’ शनिवार को हुई इस घटना के बाद सिविल अस्पताल, फोर्टिस, मैक्स और सोहाना समेत मोहाली के सभी बड़े अस्पतालों को घायलों के इलाज के लिए तैयार रहने को कहा गया. घटनास्थल पर शनिवार को मौजूद पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा था कि विभिन्न एजेंसियों की ओर से बचाव कार्य जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड