देश की खबरें | नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता त्रिलोचन वजीर का शव पश्चिमी दिल्ली के एक फ्लैट में मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के पूर्व सदस्य और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह वजीर का शव बृहस्पतिवार को पश्चिमी दिल्ली के मोतीनगर स्थित एक फ्लैट से मिला है।

नयी दिल्ली, नौ सितंबर जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के पूर्व सदस्य और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह वजीर का शव बृहस्पतिवार को पश्चिमी दिल्ली के मोतीनगर स्थित एक फ्लैट से मिला है।

पुलिस ने बताया कि 67 वर्षीय वजीर का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला है।

पश्चिमी दिल्ली की पुलिस आयुक्त उर्विजा गोयल ने बताया, ‘‘मोती नगर थाने को एक शव की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची हमारी टीम को एक शव सड़ी-गली अवस्था में मिला जिसकी पहचान त्रिलोचन सिंह वजीर के रूप में उनके एक जानकार ने की।’’

पुलिस ने बताया कि मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि वजीर के परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि वजीर जम्मू के रहने वाले थे।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने अपने सहकर्मी की मौत पर शोक जताया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरे सहकर्मी, विधान परिषद के पूर्व सदस्य सरदार टी. एस. वजीर की अचानक हुई मौत की खबर सुनकर मैं सदमे में हूं। अभी कुछ दिन पहले जम्मू में हम साथ थे, उस वक्त एहसास नहीं हुआ कि मैं आखिरी बार उनसे मिल रहा हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट किया, ‘‘शिक्षक जैसे परम मित्र एस. त्रिलोचन सिंह वजीर की दिल्ली में हत्या से बहुत सदमे में हूं। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक बोर्ड, जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने मूल्यवान सेवा दी है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति दे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\