देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन के बाद लापता महिला का शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के मोदीरिजो इलाके में एक बड़े भूस्खलन के बाद लापता 20 वर्षीय एक महिला का शव शनिवार को मिल गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ईटानगर, 11 जुलाई अरुणाचल प्रदेश के मोदीरिजो इलाके में एक बड़े भूस्खलन के बाद लापता 20 वर्षीय एक महिला का शव शनिवार को मिल गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (राजधानी) तुम्मे अमो ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मियों को सुबह करीब साढ़े दस बजे लोकम मीनू का शव मिला।

यह भी पढ़े | सीएम हेमंत सोरेन का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव: 11 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि मीनू अपने घर में थी जब शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे एक बड़े भूस्खलन की चपेट में आ गई। तीन अन्य व्यक्तियों के शव घटनास्थल पर पाए गए थे, जबकि वह लापता हो गई थी और उन्हें खोजने के लिए बचाव अभियान चलाया गया।

अमो ने बताया कि बचाव अभियान शुक्रवार शाम को रोक दिया गया था। फिर यह शनिवार को शुरू हुआ और शव मिला।

यह भी पढ़े | दिल्ली: CM अरविंद केजरीवाल ने पत्र लिखकर पीएम मोदी से लगाई गुहार, कैंसिल कर दीजिए सभी सेंट्रल यून‍िवर्सिटीज की परीक्षा.

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से शुक्रवार को भूस्खलनों की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई।

एक अन्य घटना में, शुक्रवार सुबह पापुम पारे जिले के तिगडो गांव में एक घर विशाल भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें एक आठ महीने के बच्चे सहित एक परिवार के चार सदस्य जमीन के अंदर दफन हो गए।

राज्य में मानसून से संबंधित घटनाओं के कारण मरने वालों की संख्या 15 हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है और कहा है कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने संवेदनशील स्थानों पर रहने वाले लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड