देश की खबरें | गाजियाबाद में घर से मिला युवती का शव; बहन ने लगाया 'ऑनर किलिंग' का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीस वर्षीय एक युवती बृहस्पतिवार को अपने घर में मृत पाई गई और उसकी बहन ने आरोप लगाया कि उसके (युवती के) प्रेम संबंधों से नाराज परिवार वालों ने गला घोंटकर हत्या की है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), तीन नवंबर बीस वर्षीय एक युवती बृहस्पतिवार को अपने घर में मृत पाई गई और उसकी बहन ने आरोप लगाया कि उसके (युवती के) प्रेम संबंधों से नाराज परिवार वालों ने गला घोंटकर हत्या की है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतका के दोनों भाइयों और मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक (सदर) निपुन अग्रवाल ने बताया कि युवती का नाम गुलफशान हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि कल रात उसकी गला घोंट कर हत्या की गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ के बाद, गुलफशान के दोनों भाइयों तौहीद (25) और मोहिद (26) तथा उसकी मां शमशादी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि तौहीद और शमशादी ने गुलफशान के हाथ-पैर पकड़े और मोहिद ने तकिया उसके मुंह पर रखा कर दबाया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतका की बहन ने पुलिस को सूचना दी थी कि गुलफशान की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या की गई, क्योंकि परिजन उसके प्रेम संबंधों से नाराज थे।

उसने कहा कि, उसने और उसके बीमार पिता ने ऐसा नहीं करने का अनुरोध भी किया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी।

अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने तौहीद, मोहिद और शमशादी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\