देश की खबरें | सुलतानपुर के लम्भुआ क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मिले दो मजदूरों के शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुलतानपुर जिले के लम्भुआ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस को दो मजदूर के शव मिले हैं।

सुलतानपुर (उप्र), 19 जुलाई सुलतानपुर जिले के लम्भुआ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस को दो मजदूर के शव मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह एक शव नगर पंचायत क्षेत्र के ब्लॉक रोड क्रॉसिंग के निकट सुलतानपुर-जफराबाद रेल खण्ड पर मिला। जबकि, दूसरा शव केशवपुर गांव में एक बाग में पेड़ से लटका पाया गया।

रेल पटरी के शव को जीआरपी व पेड़ से लटकते शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह छह बजे गेटमैन रवि कुमार ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि ब्लॉक रोड क्रॉसिंग के निकट रेल पटरी पर एक शव पड़ा हुआ है। शव मिलने की सूचना स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को दी। बाद में शव की शिनाख्त भगीरथ पट्टी निवासी अच्छेलाल यादव (40) के रूप में हुई है।

सूत्रों के मुताबिक अच्छेलाल मुंबई में किसी पेट्रोल पम्प पर काम करता था। करीब 10 दिन पहले वह गांव आया था, रविवार की देर रात वह घर से निकला तो वापस नहीं लौटा। देर रात तक परिजन उसकी तलाश करते रहे।

दूसरी तरफ केशवपुर निवासी राकेश (30) पुत्र संतराम भी रविवार को शाम से घर से लापता था। वह दिहाड़ी मजदूरी करके जीविकोपार्जन करता था। उसके पिता के मुताबिक राकेश अवसाद से ग्रस्त था, रविवार की शाम से राकेश घर से गायब था, काफी खोजबीन की गई, पर उसका पता नहीं चला।

थाना प्रभारी दया शंकर मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज