देश की खबरें | उदयपुर जिले में चचेरी बहनों के शव मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उदयपुर जिले में रविवार शाम से लापता दो चचेरी बहनों के शव सोमवार को एक सुनसान इलाके में मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 11 नवंबर उदयपुर जिले में रविवार शाम से लापता दो चचेरी बहनों के शव सोमवार को एक सुनसान इलाके में मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस को संदेह है कि 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 और 18 साल की दोनों लड़कियों की मौत जहर खाने से हुई।

पुलिस ने कहा, “दोनों बहनें कल शाम जंगल में शौच के लिए गई थीं और वापस नहीं लौटीं। आज उनके शव उनके घर से लगभग 500 मीटर दूर मिले। उनकी उम्र 17 और 18 साल थी और वे 11वीं कक्षा में पढ़ती थीं।"

यह घटना गोगुंदा थाना क्षेत्र के गहलोतों का गुढ़ा गांव में हुई।

पुलिस ने कहा, "प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि लड़कियों ने जहरीला पदार्थ खाया है। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम के बाद शवों को मृतकों के परिजनों को सौंप दिया गया।"

उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई में जारी होने की संभावना, जानें कैसे चेक करें स्कोरकार्ड

Mahatma Jyotirao Phule Birth Anniversary 2026: महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनका जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा'

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल