ताजा खबरें | फिरोजपुर में पेड़ से लटके मिले लड़के-लड़की के शव

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. जिले के एक गांव में सोमवार को एक लड़के और एक लड़की के शव नहर के पास एक पेड़ से लटके मिले । पुलिस को शक है कि यह झूठी शान की खातिर हत्या (ऑनर किलिंग) का मामला का हो सकता है । पुलिस ने यह जानकारी दी।

फिरोजपुर (पंजाब), 18 अप्रैल जिले के एक गांव में सोमवार को एक लड़के और एक लड़की के शव नहर के पास एक पेड़ से लटके मिले । पुलिस को शक है कि यह झूठी शान की खातिर हत्या (ऑनर किलिंग) का मामला का हो सकता है । पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मरने वालों की उम्र 17 साल है और उनके शवों को एक ग्रामीण ने देखा और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी ।

बाद में, पुलिस उपाधीक्षक (सदर) सतविंदर सिंह सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए सूबा जदीद गांव के पास मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है ।

पुलिस ने बताया कि लड़का हजारा सिंह वाला गांव का रहने वाला था और लड़की हबीब वाला गांव की रहने वाली थी ।

लड़के के बड़े भाई और मां समेत परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि लड़की के परिजनों ने दोनों की हत्या की है ।

लड़के की मां ने दावा किया, ‘‘दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और दोनों परिवारों को इसकी जानकारी थी। लड़की के परिवार के सदस्यों ने वादा किया था कि उनकी शादी दो साल बाद होगी।’’

उसने कहा कि उसका बेटा रविवार रात करीब 10 बजे यह कहकर घर से निकला था कि वह लड़की के परिवार वालों से मिलने जा रहा है।

लड़के के बड़े भाई ने कहा, "हालांकि, वह सुबह तक नहीं लौटा, जिसके बाद हमें पुलिस ने सूचित किया कि उसका शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया है।’’

लड़के के परिवार के सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि शवों को आत्महत्या की शक्ल देने के लिये पेड़ से लटकाया गया। लड़के की मां ने मामले के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है ।

संपर्क करने पर डीएसपी सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\