जरुरी जानकारी | पंजाब नेशनल बैंक के निदेशक मंडल ने 10,000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने इक्विटी और बांड दोनों माध्यमों से 10,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने इक्विटी और बांड दोनों माध्यमों से 10,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल ने निजी नियोजन, पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी), अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ), राइट इश्यू या किसी अन्य माध्यम के उत्पादों के मिले-जुले तरीके से इक्विटी शेयर और बासेल-तीन मानदंडों वाला टिअर-2 बांड के जरिये पूंजी जुटाने की मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़े | रामविलास पासवान का बड़ा बयान-कहा चिराग जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ.

बैंक 7,000 करोड़ रुपये इक्विटी पूंजी जुटाने के लिये शेयरधारकों की सालाना आम बैठक में मंजूरी लेगा।

भारत सरकार की बैंक में 85.59 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

यह भी पढ़े | बीजेपी को पूरा भरोसा, पश्चिम बंगाल में 2021 में बनकर रहेगी सरकार.

देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पीएनबी वृद्धि संबंधी और नियामकीय जरूरतों को पूरा करने के लिये कोष जुटाने को लेकर चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में पूंजी बाजार में दस्तक देने की योजना बना रहा है।

बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात मार्च 2020 के अंत में 14.14 प्रतिशत था।

पीएनबी में ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय हुआ जो एक अप्रैल से प्रभाव में आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\