देश की खबरें | राजस्थान में असंगठित क्षेत्र के कामगारों के कल्याण के लिए बनेगा बोर्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में असंगठित क्षेत्र के कामगारों के कल्याण के लिए बोर्ड गठित किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को यह घोषणा की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, चार अगस्त राजस्थान में असंगठित क्षेत्र के कामगारों के कल्याण के लिए बोर्ड गठित किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने असंगठित क्षेत्र के लाखों कामगारों के कल्याण व सामाजिक सुरक्षा के लिए ‘स्टेट सोशल सिक्योरिटी बोर्ड फॉर अनऑर्गेनाइज्ड वर्कर्स' का जल्द गठन करने के निर्देश दिए हैं। यह बोर्ड इन श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की रूपरेखा तैयार करेगा।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में हुए भर्ती.

गहलोत मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए श्रम तथा कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में ऐसे मजदूरों का पंजीकरण करने के वास्ते अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं ताकि हर पात्र श्रमिक को बोर्ड के माध्यम से संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पाए गए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती: 4 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने निर्देश दिए कि श्रम विभाग के अधिकारी चैखटी तथा निर्माण स्थलों पर जाकर श्रमिकों को पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करें।

विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षित करना जरूरी है। इसके लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएं।

बैठक को श्रम राज्यमंत्री टीकाराम जूली व उद्यमिता राज्यमंत्री अशोक चांदना ने भी संबोधित किया।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी