देश की खबरें | आईपीएल में लार पर से प्रतिबंध हटा सकता है बोर्ड, फैसला कप्तानों पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड 22 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र में गेंद पर लार लगाने पर से प्रतिबंध हटा सकता है ।

नयी दिल्ली, 19 मार्च भारतीय क्रिकेट बोर्ड 22 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र में गेंद पर लार लगाने पर से प्रतिबंध हटा सकता है ।

बीसीसीआई में इस प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई है और मुंबई में बृहस्पतिवार को आईपीएल की सभी टीमों के कप्तानों के सामने इसे रखा जायेगा ।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कोरोना महामारी के दौरान एहतियात के तौर पर गेंद को चमकाने के लिये उस पर लार लगाने के बरसों पुराने चलन पर प्रतिबंध लगा दिया था । आईसीसी ने 2022 में यह प्रतिबंध स्थायी कर दिया ।

आईपीएल ने भी कोरोना महामारी के बाद यह प्रतिबंध खेलने की शर्तों में शामिल किया लेकिन आईपीएल के दिशा निर्देश आईसीसी के अधिकार क्षेत्र से परे हैं ।

बीसीसीआई के एक आला अधिकारी ने पीटीआई से कहा ,‘‘ कोरोना से पहले गेंद पर लार लगाना आम बात थी । अब कोरोना का खतरा नहीं है तो आईपीएल में गेंद पर लार लगाने पर लगा प्रतिबंध हटाने में कोई बुराई नहीं है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम समझते हैं कि लाल गेंद के क्रिकेट पर इसका व्यापक प्रभाव होता है और सफेद गेंद के प्रारूप में भी इससे गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है । आईपीएल में इसकी अनुमति होनी चाहिये । देखते हैं कि कप्तान कल क्या तय करते हैं ।’’

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा था कि गेंद पर लार लगाने की जरूरत है वरना यह पूरी तरह से बल्लेबाजों के पक्ष में हो जायेगा । दक्षिण अफ्रीका के वेर्नोन फिलैंडर और न्यूजीलैंड के टिम साउदी ने भी इसका समर्थन किया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला