देश की खबरें | दिल्ली के चाणक्यपुरी में बीएमडब्ल्यू ने एक अन्य कार को टक्कर मारी, चार लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली में बीएमडब्ल्यू सहित दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 सितंबर मध्य दिल्ली में बीएमडब्ल्यू सहित दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात करीब एक बजकर 27 मिनट पर चाणक्यपुरी में साइमन बोलिवर मार्ग के पास हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नीले रंग की ‘बीएमडब्ल्यू’ कार और एक सफेद ‘हुंदै क्रेटा’ के बीच टक्कर होने की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस थाने के कर्मी दुर्घटनास्थल पहुंचे।

अधिकारी ने कहा कि ‘क्रेटा’ कार का चालक अंकित (21) और कार मालिक चांद कुब्बा (31) धौला कुआं से होते हुए करोल बाग आ रहे थे। कुब्बा गुरुग्राम निवासी है।

उन्होंने बताया कि बीएमडब्ल्यू सवार लोगों की पहचान वासु गर्ग (18) और उत्तर पश्चिम दिल्ली के सिरसपुर निवासी राम नरेश (58) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि कार सवार चार लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि अपराध जांच दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों के बयान दर्ज किए गए।

उन्होंने बताया कि अंकित के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाना) और 125 ए (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन

Tamil Nadu Shocker: बच्चों के यौन शोषण के आरोपी दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार