देश की खबरें | बीएमडब्ल्यू ‘हिट-एंड-रन’ मामला: शिवसेना नेता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक अदालत ने बीएमडब्ल्यू ‘हिट-एंड-रन’ मामले में शिवसेना नेता राजेश शाह को सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दुर्घटना के समय उनका बेटा कथित तौर पर गाड़ी चला रहा था जो फरार है।

मुंबई, आठ जुलाई मुंबई की एक अदालत ने बीएमडब्ल्यू ‘हिट-एंड-रन’ मामले में शिवसेना नेता राजेश शाह को सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दुर्घटना के समय उनका बेटा कथित तौर पर गाड़ी चला रहा था जो फरार है।

पुलिस ने बताया कि शिवसेना नेता का बेटा मिहिर शाह (24) कथित तौर पर बीएमडब्ल्यू कार चला रहा था जिसने रविवार सुबह मुंबई के वर्ली इलाके में एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी और इस हादसे में बाइक पर सवार कावेरी नखवा (45) की मौत हो गई, वहीं उनके पति प्रदीप घायल हो गए।

मामले में शाह का ड्राइवर राजर्षि बिदावत भी आरोपी है। उसे मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (सीवरी अदालत) एस पी भोसले ने मंगलवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

कार के मालिक राजेश शाह हैं और दुर्घटना के समय बिदावत कार में मिहिर के साथ था। दोनों को दुर्घटना के बाद मिहिर को भागने में मदद करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया और उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने तीनों पर कई आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है।

हालांकि, अदालत ने इस बात का संज्ञान लिया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) राजेश शाह पर लागू नहीं होती। शाह पालघर जिले में सत्तारूढ़ शिवसेना के नेता हैं।

अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया और उनके चालक को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

मिहिर अब भी फरार है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए छह दल बनाए हैं। मिहिर को विदेश भागने से रोकने के लिए लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया गया है।

कावेरी नखवा रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एनी बेसेंट रोड पर अपने पति प्रदीप के साथ दुपहिया वाहन से जा रही थीं, तभी बीएमडब्ल्यू कार के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और उन्हें टक्कर मार दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू