BMW Accident: शिवसेना ने राजेश शाह को पार्टी के उपनेता पद से बर्खास्त किया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीएमडब्ल्यू ‘हिट-एंड-रन’ मामले में आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह को बुधवार को पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया.
मुंबई, 10 जुलाई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीएमडब्ल्यू ‘हिट-एंड-रन’ मामले में आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह को बुधवार को पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया.
शिवसेना सचिव संजय मोरे द्वारा जारी एक पंक्ति वाले नोटिस में कहा गया है कि राजेश शाह को पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया गया है. शाह हालांकि अब भी शिवसेना के सदस्य हैं. यह भी पढ़ें:दिल्ली : महिला की मौत के बाद जीटीबी अस्पताल के चिकित्सकों पर हमले के आरोप में परिजनों पर मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि मिहिर उस बीएमडब्ल्यू कार को चला रहा था जिसने रविवार सुबह दक्षिण-मध्य मुंबई के वर्ली इलाके में एक स्कूटर को पीछे से कथित तौर पर टक्कर मारी थी. घटना में स्कूटर सवार महिला कावेरी नखवा (45) की मौत हो गई थी और उसका पति घायल हो गया था.
मिहिर को गिरफ्तार कर लिया गया था.
Tags
संबंधित खबरें
Mumbai Police ‘Khaki Swag’ Reels: मुंबई पुलिस का फैसला, अब ड्यूटी के दौरान वर्दी में नहीं बना सकेंगे 'खाकी स्वैग' रील्स, सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Sharad Pawar Hospitalised: शरद पवार की फिर बिगड़ी तबीयत, पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती, एक महीने में दूसरी बार अस्पताल पहुंचे
Maharashtra Budget Session 2026-27: महाराष्ट्र बजट सत्र रचेगा इतिहास, पहली बार दोनों सदनों में कोई विपक्ष का नेता नहीं
Maharashtra: भिवंडी कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, मानहानि केस में हर्षवर्धन सपकाल नए जमानतदार
\