देश की खबरें | ऋतुजा लटके का इस्तीफा स्वीकार करने में बीएमसी की देरी का सरकार से कोई संबंध नहीं : फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि बृहन्नमुंबई महानगरपालिका द्वारा उसकी कर्मचारी ऋतुजा लटके का इस्तीफा स्वीकार करने में की जा रही कथित देरी से राज्य सरकार का कोई नाता नहीं है।

मुंबई, 12 अक्टूबर उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि बृहन्नमुंबई महानगरपालिका द्वारा उसकी कर्मचारी ऋतुजा लटके का इस्तीफा स्वीकार करने में की जा रही कथित देरी से राज्य सरकार का कोई नाता नहीं है।

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना गुट ‘शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे’ के नेता अनिल परब ने आज दिन में आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत गुट ‘बालासाहेबआंची शिवसेना’ लटके पर उनके चुनाव चिन्ह पर अंधेरी ईस्ट सीट से तीन नवंबर को होने वाला उपुचनाव लड़ने का दबाव बना रहा है, और इसी के तहत बीएमसी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं कर रहा है।

गौरतलब है कि ऋतुजा के पति व शिवसेना से विधायक रमेश लटके की मृत्यु होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।

फडणवीस ने पत्रकारों से कहा, ‘‘बृहन्नमुंबई महानगरपालिका स्वायतशासी है। बीएमसी प्रशासन तय करेगा कि उसे लटके का इस्तीफा मंजूर करना है या नहीं। इस्तीफा मंजूर होने में हो रही कथित देरी का महाराष्ट्र सरकार से कोई लेना-देना नहीं है।’’

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘बीएमसी कर्मचारियों का इस्तीफा स्वीकार किए जाने के पहले संभवत: कुछ नियम होंगे जिनका पालन आवश्यक होगा। हम इसमें कुछ नहीं कह सकते।’’

गौरतलब है कि शिंदे नीत शिवसेना के गुट के साथ भाजपा ने गठबंधन करके 30 जून को राज्य में सरकार बनायी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\