देश की खबरें | पानी समझकर बीएमसी अधिकारी पी गए सैनिटाइजर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बृहन्मुंबई नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार दोपहर को नगर निकाय का शिक्षा बजट पेश करते समय पानी के बजाय गलती से सैनिटाइजर पी लिया।
मुंबई, तीन फरवरी बृहन्मुंबई नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार दोपहर को नगर निकाय का शिक्षा बजट पेश करते समय पानी के बजाय गलती से सैनिटाइजर पी लिया।
उन्होंने कहा कि हालांकि, उन्हें तुरंत अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने सैनिटाइजर बाहर उगल दिया।
यह घटना महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के एक गांव में पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान 12 बच्चों द्वारा सैनिटाइजर पीने की घटना के तीन दिन बाद हुई।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के सहायक नगर आयुक्त रमेश पवार ने शिक्षा के लिए ई-बजट पेश करने के लिए अन्य अधिकारियों के साथ मंच पर बैठने के बाद सभागार में अपनी मेज पर रखी बोतल से सैनिटाइजर पी लिया।
इस घटना का एक वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ जिसमें अधिकारी सफेद टोपी के साथ बोतल खोलते और सैनिटाइजर पीते नजर आए।
बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, पवार को तुरंत अहसास हुआ कि वह पानी की जगह सैनिटाइजर पी गए हैं और वहां मौजूद कुछ कर्मचारियों ने भी उन्हें सचेत किया ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)