Russia Ukraine War: मारियुपोल में इस्पात संयत्र में खूनी जंग तेज, हमलों का करारा जवाब देने की कोशिश कर रहा है यूक्रेन

मारियुपोल में जंग तेज होने की वजह के पीछे संदेह जताया जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन सोमवार को ‘विक्ट्री डे’ (विजय दिवस) पर युद्ध में बड़ी सफलता या युद्ध को और तेज करने की घोषणा देशवासियों के सामने करना चाहते हैं.

(Photo Credit : File)

मारियुपोल में जंग तेज होने की वजह के पीछे संदेह जताया जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin

) सोमवार को ‘विक्ट्री डे’ (विजय दिवस) पर युद्ध में बड़ी सफलता या युद्ध को और तेज करने की घोषणा देशवासियों के सामने करना चाहते हैं.गौरतलब है कि सोमवार, नौ मई को मनाया जाने वाला विजय दिवस रूसी कैलेंडर में राष्ट्रभक्ति से जुड़ा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण सार्वजनिक अवकाश है, इसी दिन सोवियत संघ ने नाजी जर्मनी पर जीत हासिल की थी. रूस के ताजा अनुमान के मुताबिक, करीब 2,000 यूक्रेनी लड़ाके मारियुपोल के एजोवस्टाल इस्पात संयंत्र के नीचे बनी सुरंगों और बंकरों की सुरक्षा कर रहे हैं और इनकी हार के साथ ही शहर यूक्रेन के हाथ से निकल जाएगा.

पिछले दो महीनों में यह शहर लगभग मलबे में तब्दील हो चुका है. ऐसा माना जा रहा है कि इन सुरंगों और बंकरों में सैकड़ों असैन्य नागरिक भी फंसे हुए हैं. यूक्रेन के एजोव रेजिमेंट के डिप्टी कमांडर कैप्टन स्वीतोस्लाव पलमार इस्पात संयंत्र के भीतर रूसी सेना का मुकाबल कर रहे हैं. उन्होंने यूक्रेन के ‘चैनल 24’ को बताया कि रूस की सेना तीसरे दिन संयंत्र के भीतर प्रवेश कर गई है और उसे करारा जवाब दिया जा रहा है. पलमार ने कहा, ‘‘भीषण संघर्ष जारी है.’’ यह भी पढ़ें : रूस के कब्जे वाले इलाकों में दवाओं की भारी कमी: राष्ट्रपति जेलेंस्की

यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के सलाहकार एंटोन गेराश्सेंको ने बताया कि रूसी सैनिक संयंत्र के नक्शे से वाकिफ एक इलेक्ट्रिशियन की मदद से अंदर घुसने में कामयाब रहे. बुधवार देर रात पोस्ट एक वीडियो में गेराश्सेंको ने कहा, ‘‘उसने (इलेक्ट्रिशियन) उन्हें भूमिगत सुरंग दिखाईं जो संयंत्र तक पहुंचती हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘धोखेबाज से मिली सूचना की मदद से रूसी सैनिक कल इन सुरंगों में प्रवेश कर गए.’’ हालांकि क्रेमलिन (रूस) ने सैनिकों के संयंत्र के भीतर प्रवेश की बात से इंकार किया है. पलमार ने दुनिया से रूस पर दबाव बनाने और संयंत्र से और असैन्य नागरिकों तथा घायल सैनिकों को सुरक्षित बाहर निकलने देने की अनुमति देने की अपील की है.

Share Now

संबंधित खबरें

UP Board Result 2026: बिकरू कांड की आरोपी रही Khushi Dubey की बड़ी सफलता, 30 महीने जेल के बाद भी 12वीं में 60.8% अंकों के साथ फर्स्ट डिविजन हासिल किया

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी