देश की खबरें | ‘ग्रासरूट’ परीक्षण के दौरान अत्याधुनिक मस्तिष्क स्टेंट से खून के थक्कों का सफल इलाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ने भारतीय आबादी में मस्तिष्क में जमने वाले खून के थक्कों के इलाज में अत्याधुनिक स्टेंट का प्रभाव और सुरक्षा आंकने के लिए ‘ग्रासरूट’ (ग्रेविटी स्टेंट-रिट्रीवर सिस्टम फॉर रिपरफ्यूजन ऑफ लार्ज वेसल ऑक्लूजन स्ट्रोक ट्रायल) क्लीनिकल परीक्षण शुरू किया है।

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ने भारतीय आबादी में मस्तिष्क में जमने वाले खून के थक्कों के इलाज में अत्याधुनिक स्टेंट का प्रभाव और सुरक्षा आंकने के लिए ‘ग्रासरूट’ (ग्रेविटी स्टेंट-रिट्रीवर सिस्टम फॉर रिपरफ्यूजन ऑफ लार्ज वेसल ऑक्लूजन स्ट्रोक ट्रायल) क्लीनिकल परीक्षण शुरू किया है।

खून के ये थक्के मस्तिष्क में खून और ऑक्सीजन का प्रवाह बाधित करते हैं, जिससे व्यक्ति स्ट्रोक का शिकार हो सकता है।

एम्स में इस परीक्षण में शामिल होने के लिए मरीजों का पंजीकरण 15 अगस्त को शुरू हुआ था। 25 अगस्त को अत्याधुनिक मस्तिष्क स्टेंट की मदद से खून के थक्के जमने की समस्या से जूझ रहे पहले मरीज का सफल इलाज किया गया।

एम्स दिल्ली के तंत्रिका विज्ञान केंद्र में न्यूरोइमेजिंग और इंटरवेंशियल न्यूरोरेडियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शैलेष गायकवाड़ ने बताया कि मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

भारत में ‘ग्रासरूट’ परीक्षण भारतीय और एशियाई स्वास्थ्य देखभाल परिदृश्यों के हिसाब से तैयार किए गए अगली पीढ़ी के मस्तिष्क स्टेंट का प्रभाव आंकने वाला वाला पहला अध्ययन है।

डॉ. गायकवाड़ ने बताया कि यह अत्याधुनिक स्टेंट भारतीय और अंतरराष्ट्रीय चिकित्सकों व इंजीनियरों के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है और इसका विशिष्ट लक्ष्य मस्तिष्क में रक्त प्रवाह की तीव्र, सुरक्षित एवं पूर्ण बहाली सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक मस्तिष्क स्टेंट की लागत लचीली होगी और यह भारत तथा दुनिया में मरीजों के लिए जीवनरक्षक उपचारों तक पहुंच में उल्लेखनीय सुधार करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 157 रनों से दी शिकस्त, डुआन जानसेन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, सिर्फ एक मौजूदा खिलाड़ी है टीम का हिस्सा

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Live Score Update: दुबई में श्रीलंका महिला और पाकिस्तान महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SL W vs PAK W 2nd Semi Final Match Live Toss And Scorecard: दुबई में श्रीलंका महिला की कप्तान चमारी अथापथु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड