विदेश की खबरें | ब्लिंकन: युद्ध के उद्देश्य में रूस नाकाम हो रहा है, यूक्रेन “सफल”
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की यात्रा फरवरी के अंत में रूस के आक्रमण के बाद से यूक्रेनी राजधानी की अमेरिकी अधिकारियों की उच्चतम स्तर की यात्रा थी।
ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की यात्रा फरवरी के अंत में रूस के आक्रमण के बाद से यूक्रेनी राजधानी की अमेरिकी अधिकारियों की उच्चतम स्तर की यात्रा थी।
उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति, वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की और उनके सलाहकारों को बताया कि अमेरिका विदेशी सैन्य वित्तपोषण में 30 करोड़ डॉलर से अधिक की राशि प्रदान करेगा और साथ ही गोला-बारूद की 16.5 करोड़ डॉलर की बिक्री को मंजूरी दी।
ब्लिंकन ने सोमवार को पोलैंड-यूक्रेन सीमा के पास संवाददाताओं से कहा, “हमें यूक्रेनी सरकार और यूक्रेन के लोगों के लिए हमारे मजबूत समर्थन को सीधे प्रदर्शित करने का अवसर मिला। यह हमारे फैसले के मुताबिक, विस्तार से आमने-सामने बातचीत करने के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था।”
ब्लिंकन ने कहा कि यूकेनी नेतृत्व के साथ उनकी बातचीत तीन घंटे तक चली।
एपी
प्रशांत नरेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)