विदेश की खबरें | ब्लिंकन एवं ऑस्टिन जापान एवं दक्षिण कोरिया की चार दिवसीय यात्रा के लिए होंगे रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया था कि अमेरिकी अधिकारियों ने पिछले महीने से कई माध्यमों से उत्तर कोरिया तक पहुंचने की कोशिश की है, लेकिन उसे अभी तक कोई उत्तर नहीं मिला है और ऐसे में उसके पड़ोसियों, जापान, दक्षिण कोरिया और चीन के साथ वार्ताएं और भी महत्वपूर्ण हो गई हैं।

अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया था कि अमेरिकी अधिकारियों ने पिछले महीने से कई माध्यमों से उत्तर कोरिया तक पहुंचने की कोशिश की है, लेकिन उसे अभी तक कोई उत्तर नहीं मिला है और ऐसे में उसके पड़ोसियों, जापान, दक्षिण कोरिया और चीन के साथ वार्ताएं और भी महत्वपूर्ण हो गई हैं।

ब्लिंकन और ऑस्टिन अपने बड़े क्षेत्रीय सहयोगियों जापान एवं दक्षिण कोरिया के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाने के मकसद से यात्रा के लिए रवाना होंगे।

इसके बाद, ब्लिंकन और बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन अलास्का के एंकरेज में वरिष्ठ चीनी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

ब्लिंकन और ऑस्टिन पत्रकारों, नागरिक समाज के सदस्यों एवं अन्य लोगों से भी डिजिटल माध्यम से मुलाकात करेंगे।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ डिजिटल माध्यम से मुलाकात की थी और ‘क्वाड’ के सदस्यों से कहा था, ‘‘हिंद-प्रशांत क्षेत्र का मुक्त और स्वतंत्र रहना आवश्यक है’’।

‘क्वाड’ दरअसल चार देशों- भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका का एक समूह है और 2007 में इसकी स्थापना के बाद से इन चार सदस्यों देशों के प्रतिनिधि समय-समय पर मिलते रहे है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट