Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मिठाई की दुकान में धमाका, एक की मौत, 20 घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त में शुक्रवार को एक व्यस्त बाजार में एक दुकान में बम धमाका हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

(Photo Credit : Twitter)

कराची, 30 सितंबर : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त में शुक्रवार को एक व्यस्त बाजार में एक दुकान में बम धमाका हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. घटना बलूचिस्तान के कोहलू जिले के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में मिठाई की दुकान पर हुई. कोहलू जिला मुख्यालय अस्पताल के अधीक्षक असगर मर्री ने कहा कि धमाके के बाद 21 लोगों को अस्पताल लाया गया था.

उन्होंने कहा कि घायलों में से एक की मौत हो गई तथा 10 अन्य की हालत नाजुक है. उन्होंने कहा, “जिनकी हालत नाजुक है उन्हें डेरा गाजी शहर के अस्पताल में भर्ती किया गया है.” हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है हालांकि, इससे पहले हुए हमलों के लिए अलगाववादियों और आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है. यह भी पढ़ें : कर्नाटक हाईकोर्ट ने बलात्कार के आरोपी लिंगायत संत को चेक पर हस्ताक्षर करने की दी अनुमति

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के सलाहकार मीर जिया लांगोवे के अनुसार, प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि यह रिमोट नियंत्रित धमाका था. उन्होंने कहा, “बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर है और जल्दी ही वे धमाके के बारे और जानकारी स्पष्ट करेंगे.”

Share Now

संबंधित खबरें

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Winner Prediction: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी