खेल की खबरें | अल्बानिया फुटबॉल प्रमुख के घर पर विस्फोट, कोई चोटिल नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एंडी वर्कानी ने कहा कि विस्फोट सोमवार को पश्चिमी बंदरगाह शहर डुरेस में डुका के घर पर हुआ।
एंडी वर्कानी ने कहा कि विस्फोट सोमवार को पश्चिमी बंदरगाह शहर डुरेस में डुका के घर पर हुआ।
यूरोपीय फुटबॉल की संचालन संस्था यूएफा ने निजी टेलीविजन चैनल पर चिंता व्यक्त की है और डुका के घर में हाल में विस्फोट के बाद वे उनका समर्थन करते हैं।
यूएफा ने अल्बानिया महासंघ के संचालन में राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर भी चिंता जताई। यूएफा ने हाल में हुई घटनाओं को देखते हुए तिराना में 2022 यूएफा यूरोपा कांफ्रेंस लीग फाइनल के सुरक्षित आयोजन को लेकर भी चिंता जताई।
फाइनल का आयोजन 25 मई को होना है।
विस्फोट के समय डुका की पत्नी और बेटा घर पर थे लेकिन उन्हें चोट नहीं आई है। डुका विस्फोट के समय तिराना में थे।
कैमरे में एक व्यक्ति की तस्वीर आई है जो कथित तौर पर विस्फोटक लगा रहा है।
डुका ने मंगलवार को कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए एसएमएस मिला था जिसमें उन्हें इस्तीफा देने को कहा गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)