एलजीबीटी समुदाय की अश्वेत महिला व्हाइट हाउस की अगली प्रेस सचिव नामित

वह इस पद पर काबिज होने वाली पहली अश्वेत महिला और एलजीबीटीक्यू समुदाय की पहली सदस्य बन जाएंगी. जीन-पियरे व्हाइट हाउस की मौजूदा प्रेस सचिव जेन साकी की जगह लेंगी, जो अगले हफ्ते सेवानिवृत्त हो रही हैं.

White House (Photo Credits: wikimedia commons)

वह इस पद पर काबिज होने वाली पहली अश्वेत महिला और एलजीबीटीक्यू समुदाय की पहली सदस्य बन जाएंगी. जीन-पियरे व्हाइट हाउस की मौजूदा प्रेस सचिव जेन साकी की जगह लेंगी, जो अगले हफ्ते सेवानिवृत्त हो रही हैं. वह ऐसे समय में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगी, जब प्रशासन मुद्रास्फीति और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर अमेरिकियों की चिंताएं दूर करने में लगातार मशक्कत कर रहा है. वहीं, राष्ट्रपति बाइडन यूक्रेन में रूसी आक्रमण और उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु परीक्षण कार्यक्रम सहित विदेश नीति से जुड़ी अन्य चुनौतियों का सामना कर रहे हैं.

बाइडन इस माह दक्षिण कोरिया और जापान जाएंगे. वह जून में यूरोप की यात्रा करेंगे. बाइडन डेमोक्रेटिक रणनीतिकार अनीता डन को भी अपना वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त करने जा रहे हैं. उनके राष्ट्रपति बनने के बाद डन ने पिछले साल कई महीनों तक व्हाइट हाउस में अपनी सेवाएं दी थीं. बाइडन ने बृहस्पतिवार को एक बयान जारी कर जीन-पियरे की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘‘कैरीन जीन-पियरे के पास इस कठिन काम को करने का न केवल आवश्यक अनुभव, बल्कि काबिलियत भी है. वह बाइडन-हैरिस प्रशासन के कार्यों के बारे में जानकारी देना जारी रखेंगी....’’ कमला हैरिस अमेरिका की उप राष्ट्रपति हैं. यह भी पढ़ें : पंजाब पुलिस ने भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा को गिरफ्तार किया

बाइडन के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद से जीन-पियरे प्रमुख उप-प्रेस सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. जेन साकी 13 मई को व्हाइट हाउस को अलविदा कहेंगी. उन्होंने अपनी उत्तराधिकारी की तारीफ की. साथ ही इतिहास में जीन-पियरे की नियुक्ति के महत्व को रेखांकित किया. साकी ने कहा, ‘‘प्रतिनिधित्व मायने रखता है.... जीन-पियरे कई लोगों की आवाज बनेंगी. वह लोगों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेंगी, जो वास्तव में पूरे हो सकते हैं.’’

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Live Score Update: चेन्नई में संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी संयुक्त राज्य अमेरिका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Preview: आज यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\