विदेश की खबरें | सिस्टिन चैपल की चिमनी से फिर निकला काला धुआं, नहीं हो सका नये पोप का चयन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वेटिकन सिटी, आठ मई (एपी) सिस्टिन चैपल की चिमनी से फिर से काला धुआं निकल रहा है, जो दर्शाता है कि कैथोलिक चर्च के नए धार्मिक नेता को चुनने के लिए कॉन्क्लेव के दूसरे या तीसरे मतदान के बाद भी नये पोप का चयन नहीं हो सका।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वेटिकन सिटी, आठ मई (एपी) सिस्टिन चैपल की चिमनी से फिर से काला धुआं निकल रहा है, जो दर्शाता है कि कैथोलिक चर्च के नए धार्मिक नेता को चुनने के लिए कॉन्क्लेव के दूसरे या तीसरे मतदान के बाद भी नये पोप का चयन नहीं हो सका।

पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी का चुनाव करने के लिए मतदान सत्र के बाद बृहस्पतिवार को सुबह 11:50 बजे (स्थानीय समय) चिमनी से काला धुआं निकलने लगा।

किसी को भी आवश्यक दो-तिहाई बहुमत या 89 वोट प्राप्त न होने के कारण 133 कार्डिनल वेटिकन आवासों में वापस लौट जाएंगे, जहां उन्हें पृथक रखा गया है।

कार्डिनल दोपहर का भोजन करेंगे और फिर दोपहर के मतदान सत्र के लिए सिस्टिन चैपल लौटेंगे।

बृहस्पतिवार को दो और मतदान सत्र हो सकते हैं।

इटली के एक प्रमुख अखबार की खबर के मुताबिक, वरिष्ठ कार्डिनल जियोवानी बतिस्ता रे ने उम्मीद जताई कि कुछ घंटों में नये पोप का चयन हो जाएगा।

जियोवानी ने पोम्पेई शहर में कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि जब मैं आज शाम रोम लौटूंगा तो (सिस्टिन चैपल की चिमनी से) सफेद धुंआ उठता हुआ पाऊंगा।’’

जियोवानी की आयु 91 वर्ष है, जिसके कारण वे उन 133 कार्डिनल की बैठक में भाग लेने वाले सर्वाधिक उम्र के कार्डिनल हैं, जो अगले पोप का चुनाव कर रहे हैं।

जियोवानी ने कार्डिनल की बैठक शुरू होने से पहले बुधवार को एक प्रार्थना सभा आयोजित की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\