देश की खबरें | काले हिरण के शिकार का मामला : सत्र अदालत में पेश नहीं हुए अभिनेता सलमान खान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. काले हिरण के शिकार से जुड़े 1998 के एक मामले में दोषसिद्धि के खिलाफ अपनी अपील पर शुक्रवार को सत्र अदालत में हुई सुनवाई के दौरान अभिनेता सलमान खान उपस्थित नहीं हुए।

जोधपुर, सात फरवरी काले हिरण के शिकार से जुड़े 1998 के एक मामले में दोषसिद्धि के खिलाफ अपनी अपील पर शुक्रवार को सत्र अदालत में हुई सुनवाई के दौरान अभिनेता सलमान खान उपस्थित नहीं हुए।

गौरतलब है कि अदालत ने एक दिन के लिए अभिनेता को इस मामले में व्यक्तिगत पेशी से छूट दी थी, इसलिए वह नहीं आए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 फरवरी की तारीख तय की है।

अभिनेता के वकील निशांत बोरा ने कहा, ‘‘चूंकि आज खान को अदालत के समक्ष पेश होने की आवश्यकता नहीं थी, इसलिए वह वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए भी उपस्थित नहीं हुए।’’

राजस्थान उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को अभिनेता को सत्र न्यायालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश होने की अनुमति दी थी।

बोरा ने कहा, ‘‘उच्च न्यायालय ने अभिनेता को व्यक्तिगत पेशी की जगह वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उपस्थित होने की अनुमति दे दी थी। इन्हीं निर्देशों के आधार पर हमने आज अदालत में अर्जी देकर व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी जिसे सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र कछवाहा ने स्वीकार कर लिया।’’

न्यायमूर्ति इन्द्रजीत महंती और न्यायमूर्ति दिनेश मेहता की उच्च न्यायालय की पीठ ने शुक्रवार को खान को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सत्र अदालत में पेश होने की अनुमति दे दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\